![]()
पिता-पुत्र को गोली मारने के मामले में पुलिस खाली हाथ:सीतापुर में 82 घंटे बाद भी खुलासा नहीं, कई संदिग्ध हिरासत में
सीतापुर के सदरपुर थाना इलाके में बीती रविवार को ग्राम तुरनी में सोते समय पिता पुत्र पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस अब करीबियों पर शिकंजा कस रही है। वारदात के 82 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। घटना के खुलासे और वारदात की वजह जानने के लिए पुलिस पिछले एक साल मे हुई परिवार से हुए विवाद की स्थिति और अन्य करीबियों से भी पूछताछ कर रही है। देखिए 4 तस्वीरें… मालूम हो कि अज्ञात हमलावरों ने घर के बाहर बनी अस्थाई खिड़की से फायर झोंक दिया था। इस हमले में पिता सुनील मौर्या अपने 5 वर्षीय पुत्र अभय के साथ गोली लगने से घायल हो गए थे। आरोप था कि वारदात से पहले हमलावरों की घर की बिजली काटने के लिए केबिल को काट दिया था। घटनास्थल से पुलिस ने फॉरेसिक टीम की मदद से साक्ष्य संकलित किए थे। पुलिस ने इस खुलासे के लिए कई संदिग्ध व्यक्तियों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। हालांकि अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। पुलिस इस दौरान कॉल डिटेल का भी सहारा ले रही है। हालांकि घायलों की अब सामान्य है लेकिन अचानक हुई इस वारदात से परिवार भी सदमे है।
Source: Dainik Bhaskar via DNI News
Leave a Reply