पति से विवाद के बाद महिला ने किया सुसाइड:कानपुर में अलग रहने को लेकर हुआ था झगड़ा, दरवाजा तोड़कर उतारा गया शव


                 पति से विवाद के बाद महिला ने किया सुसाइड:कानपुर में अलग रहने को लेकर हुआ था झगड़ा, दरवाजा तोड़कर उतारा गया शव

पति से विवाद के बाद महिला ने किया सुसाइड:कानपुर में अलग रहने को लेकर हुआ था झगड़ा, दरवाजा तोड़कर उतारा गया शव

कानपुर के पनकी में पति से विवाद के बाद महिला ने तड़के फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब पति उठा और पत्नी कमरे में नहीं मिली तो वह दूसरे कमरे में गया। दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक खटखटाने पर भी कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने दरवाजा तोड़ा तो महिला का शव दुपट्टे के फंदे से लटकता मिला। घटना की सूचना 112 पर दी गई। सूचना पर पनकी पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अलग रहने को लेकर होता था विवाद
पनकी थाना क्षेत्र के पनका गांव निवासी अंकुश दिवाकर प्राइवेट कर्मचारी है। परिवार में उसकी पत्नी सीमा दिवाकर (27) थीं। पति के अनुसार चार साल पहले शादी हुई थी और छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद होता रहता था। पत्नी का सास-ससुर से भी मतभेद था और वह अलग रहने का दबाव बनाती थीं। रात में झगड़ा, सुबह मिली लाश
मंगलवार को भी अलग रहने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। पति के मुताबिक मना करने पर पत्नी नाराज होकर दूसरे कमरे में चली गई। सुबह करीब चार बजे वह दुपट्टा लेकर कमरे में गई और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। सुबह सात बजे पति ने खिड़की से देखा तो पत्नी का शव पंखे से लटका मिला। दरवाजा तोड़कर शव नीचे उतारा गया। पनकी थाना प्रभारी मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि प्रथम दृष्टया पति-पत्नी के विवाद में महिला द्वारा फांसी लगाने की बात सामने आई है। मायके पक्ष की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने या आरोप लगने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein