![]()
नकाबपोश बदमाशों ने रिटायर्ड कर्नल पर जानलेवा हमला किया:मेरठ में मॉर्निंग वॉक पर निकले थे, कार सवार थे दो बदमाश; हथौड़े से हमला
मेरठ के गंगानगर थाना क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक पर निकले रिटायर्ड कर्नल पर कार सवार नकाबपोश बदमाशों ने हमला कर दिया। शोर सुनकर जैसे ही लोग उस तरफ बढ़े, बदमाश जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। पूरा मामला किसी मुकदमे की गवाही से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने रिटायर्ड डॉक्टर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पहले एक नजर डालते हैं वारदात पर
डिफेंस कॉलोनी शहर की प्रमुख पॉश कॉलोनी में से एक है। यहां रिटायर्ड कर्नल सुरेंद्र पाल सिंह पुत्र स्वर्गीय आरएन सिंह रहते हैं। बुधवार को वह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इसी दौरान कर सवार दो बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। शोर सुनकर वहां से गुजर रहे लोग उस तरफ दौड़े। इसके बाद दोनों बदमाश जान से मारने की धमकी देकर अपनी कार से भाग निकले। कपड़े से ढका हुआ था बदमाशों ने चेहरा दोनों बदमाश अपने चेहरे पर सफेद कपड़ा लपेटे हुए थे, ताकि कोई पहचान ना पाए। कार से उतरते ही उन्होंने सफेद रंग का कपड़ा रिटायर्ड कर्नल के गले में डाला और उन्हें जमीन पर गिरा लिया। एक हमलावर ने हाथ में लिए हथौड़े से उनके पैरों पर वार करने शुरू कर दिए। सिर पर वार करने का प्रयास किया, लेकिन रिटायर्ड कर्नल ने उसे रोक लिया। इस हमले में वह घायल हो गए। गवाही को लेकर किया गया हमला
रिटायर्ड कर्नल सुरेंद्र पाल सिंह ने पुलिस को बताया कि उन पर हमला एक मुकदमे की गवाही को लेकर किया गया है। क्योंकि एक हमलावर उन पर इसी पर बोलते हुए हमला कर रहा था। दोनों के चेहरे पर कपड़ा ढका था, जिस कारण वह उनके चेहरे देख नहीं पाए। लेकिन अगर वह सामने आकर खड़े हो जाएंगे तो उनकी आवाज से होने जरूर पहचान लेंगे। पूरी रेकी के बाद किया गया हमला
रिटायर्ड कर्नल पर यह हमला पूरी रेकी के बाद किया गया है। हमलावर यह जानते थे की सुरेंद्र पाल सिंह कितने बजे मॉर्निंग वॉक के लिए निकलते हैं। संभवत: वह पहले ही घात लगाकर बैठे हुए थे। जैसे ही उन्होंने सुरेंद्र पाल सिंह को सुनसान जगह पर देखा, उन्हें गिरा लिया और उन पर हमला कर दिया। कर में तीन हमलावर मौजूद थे। एक ड्राइवर सीट पर बैठा रहा ताकि भागते वक्त देरी ना लगे। गाड़ी के नंबर मिटाए हुए थे हमलावरों ने
वारदात के बाद गंगानगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। पुलिस ने कुछ सीसीटीवी कैमरे चिन्हित किए हैं जिनमें हमलावरों की कार दिखाई दी है। बताया जाता है कि हमलावर मेरठ नंबर कार में नहीं आए थे। जो नंबर प्लेट कर पर लगी हुई थी, उसमें से भी चारों अंक मिटा रखे थे। पुलिस अब सीसीटीवी कैमरे की मदद से कर तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है। गंगानगर थाने में नामजद मुकदमा दर्ज
खुद पर हुए हमले में रिटायर्ड कर्नल सुरेंद्र पाल सिंह लहू लुहान हो गए। जिस घर के सामने घटना घटी उसे घर के मालिक तत्काल उन्हें अपनी गाड़ी से उनके घर ले आए। यहां से सुरेंद्र पाल सिंह सीधे गंगानगर थाने आए और पुलिस को वारदात की जानकारी दी। उन्होंने हमले के लिए समिति के पूर्व पदाधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने इसी कॉलोनी में रहने वाले अभिनव त्यागी, पांची खरखोदा निवासी सलमान खान, राजेन्द्रपुरम निवासी पूर्व मेजर महेंद्र सिंह समेत चार लोगों को नामजद किया है।
Source: Dainik Bhaskar via DNI News
Leave a Reply