तेज रफ्तार कैब दुकान में घुसी, चालक की मौत:सवारी लेने जा रहा था, पुलिस ने पोस्टमाॅर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा

लखनऊ के तालकटोरा इलाके में बुधवार देर रात एक तेज रफ्तार कैब अनियंत्रित होकर बंद दुकान में जा घुसी। हादसे में गंभीर रूप से घायल चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई। आलमबाग के तेजी खेड़ा निवासी शहंशाह का बेटा अरबाज खान (32) निजी कंपनी में कैब चालक था। बहनोई सरफराज के मुताबिक, बुधवार रात करीब 12 से 1 बजे के बीच वह सवारी लेने के लिए तालकटोरा जा रहा था। इसी दौरान बालाजी मंदिर मोड़ के पास तेज रफ्तार कैब अचानक अनियंत्रित होकर एक बंद दुकान में घुस गई। घायल को KGMU में भर्ती कराया हादसे में कैब बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और अरबाज गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी और घायल को इलाज के लिए किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां देर रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। छह बहनों में था इकलौता भाई परिजनों के अनुसार, अरबाज छह बहनों में अकेला भाई था। उसकी दो बहनों की शादी हो चुकी है, जबकि पिता शहंशाह बुजुर्ग हैं। घर का पूरा खर्च अरबाज ही उठाता था। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein