डिवाइडर से टकराई बाइक, फूफा-भतीजे सहित 3 की मौत:कानपुर में जागरण से लौट रहे थे 4 लोग; झपकी आने से हादसा, बच्ची गंभीर


                 डिवाइडर से टकराई बाइक, फूफा-भतीजे सहित 3 की मौत:कानपुर में जागरण से लौट रहे थे 4 लोग; झपकी आने से हादसा, बच्ची गंभीर

डिवाइडर से टकराई बाइक, फूफा-भतीजे सहित 3 की मौत:कानपुर में जागरण से लौट रहे थे 4 लोग; झपकी आने से हादसा, बच्ची गंभीर

कानपुर के शिवराजपुर क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में फूफा-भतीजे समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। चारों लोग एक ही बाइक पर जागरण से लौट रहे थे, तभी झपकी आने से बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। दुबियाना अंडरपास के पास हुए हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची हाईवे एंबुलेंस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने 45 वर्षीय विनोद निषाद, 52 वर्षीय रामनारायण निषाद और 11 वर्षीय पीयूष (भतीजा) को मृत घोषित कर दिया। वहीं 10 वर्षीय विनोद की बेटी दीक्षा गंभीर रूप से घायल है, जिसका हैलट अस्पताल में इलाज चल रहा है। तिलक कार्यक्रम से लौट रहा था परिवार
जानकारी के अनुसार बिठूर के बाकरगंज निवासी विनोद निषाद अपने बहनोई सुरेश के यहां बिल्हौर के कल्लू पुरवा गांव में तिलक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। उनके साथ पड़ोसी रामनारायण निषाद भी थे। कार्यक्रम के बाद गुरुवार सुबह सभी एक ही बाइक से घर लौट रहे थे। बाइक पर विनोद की बेटी दीक्षा और रिश्तेदार का बेटा पीयूष भी सवार था। झपकी बनी हादसे की वजह
शिवराजपुर क्षेत्र में लुधियाना गांव के सामने ओवरब्रिज पर बाइक अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि चारों उछलकर सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों के मुताबिक कार्यक्रम में रातभर जागरण हुआ था, जिससे चालक को झपकी आने की आशंका है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव
सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
मृतक विनोद निषाद खेती-किसानी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी मंजू और चार बेटियां हैं। उनकी मौत के बाद परिवार पर गहरा संकट आ गया है।
वहीं रामनारायण निषाद के परिवार में पत्नी, एक बेटा और पांच बेटियां हैं। इस हादसे के बाद दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है और परिजन बदहवास हैं।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein