डिप्टी सीएम ने किया भीमनगरी का उद्घाटन:बाबासाहेब के जयकारों से गूंजी भीमनगरी,केशव प्रसाद मौर्य-शिक्षित बनो,संगठित रहो


                 डिप्टी सीएम ने किया भीमनगरी का उद्घाटन:बाबासाहेब के जयकारों से गूंजी भीमनगरी,केशव प्रसाद मौर्य-शिक्षित बनो,संगठित रहो

डिप्टी सीएम ने किया भीमनगरी का उद्घाटन:बाबासाहेब के जयकारों से गूंजी भीमनगरी,केशव प्रसाद मौर्य-शिक्षित बनो,संगठित रहो

आगरा के शाहगंज स्थित जीआईसी ग्राउंड में 31वीं भीमनगरी का तीन दिवसीय भव्य आयोजन शुरू हो गया है। बुधवार शाम उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भीमनगरी का विधिवत उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने मंच से बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के अनुयायियों को संबोधित किया। डिप्टी सीएम ने कहा कि बाबा साहब ने संविधान देकर देश के हर नागरिक को बराबरी का अधिकार दिया। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे शिक्षित बनें, संगठित रहें और संघर्ष के रास्ते पर चलकर समाज को आगे बढ़ाएं। मौर्य ने कहा कि डबल इंजन की सरकार बाबा साहब के सपनों को साकार करने में जुटी है। उद्घाटन से पहले बुद्ध वंदना की गई। थाईलैंड से आए विद्वान भंते फ्रा अमनात इंटीटेचो ने भी भीमनगरी में हिस्सा लिया। आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने डिप्टी सीएम का स्वागत किया। इस दौरान पूरा पंडाल ‘जय भीम’ के नारों से गूंज उठा। भीमनगरी समारोह तीन दिन चलेगा। आयोजकों के मुताबिक बृहस्पतिवार को नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद भी भीमनगरी पहुंचेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होंगी। बुधवार रात को पंजाबी लोकगायिका गिन्नी माही की संगीत संध्या का आयोजन किया गया। इससे पहले 14 अप्रैल को डॉ. आंबेडकर की 135वीं जयंती पर मुख्य मंच पर 31 किलो का केक काटकर जन्मोत्सव मनाया गया था। शिक्षा का भंडारा कार्यक्रम के तहत रामनगर पुलिया स्थित डॉ. आंबेडकर विद्यालय में करीब तीन सौ बच्चों को स्कूल बैग और स्टेशनरी भी बांटी गई थी। उद्घाटन समारोह में संयोजक राहुल सागर, कोषाध्यक्ष संजय सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष सुभाष सागर, महामंत्री महेंद्र सिंह, संरक्षक प्रताप सिंह सिट्टू, राजाबाबू बौद्ध, रवि शंकर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय राना सहित भीमनगरी आयोजन समिति के तमाम पदाधिकारी और बड़ी संख्या में अनुयायी मौजूद रहे।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein