![]()
झांसी में बनेगा 100 बेड का अत्याधुनिक कैंसर अस्पताल:अपर मुख्य सचिव ने झांसी व चित्रकूट मंडल के स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा
झांसी में एक अत्याधुनिक अस्पताल बनेगा। इसमें 100 बेड कैंसर रोगियों के लिए आरक्षित रहेगा। इस अस्पताल के निर्माण से झांसी और चित्रकूट मंडल के लोगों को दिल्ली–लखनऊ जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित कुमार घोष बुधवार को झांसी और चित्रकूट मंडल के स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा कर रहे थे। अपर मुख्य सचिव ने मण्डलायुक्त झांसी को इस अस्पताल के लिए भूमि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। कैंसर अस्पताल में मिलेगी नि:शुल्क चिकित्सा अपर मुख्य सचिव ने बताया कि प्रस्तावित अस्पताल अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। कैंसर मरीजों को बेहतर इलाज मिल सके, इसके लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी। ताकि ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के लोगों को समय पर और निःशुल्क बेहतर सुविधाएं मिल सकें। 885 स्वास्थ्य इकाइयों का निरीक्षण इससे पहले राज्य स्तर से गठित 51 पर्यवेक्षण दलों ने झांसी और चित्रकूटधाम मण्डल की कुल 885 जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, आयुष्मान आरोग्य मंदिर आदि का स्थलीय निरीक्षण किया। 179 मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेलों का भी जायजा लिया गया। निरीक्षण में कुछ केंद्रों में दवाओं की कमी, उपकरणों की खराब स्थिति, स्वच्छता और डॉक्टरों की कमी जैसे मुद्दे सामने आए। अपर मुख्य सचिव ने इन कमियों को तुरंत दूर करने के लिए संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगली समीक्षा में कोई बहाना स्वीकार नहीं की जाएगी। मिशन निदेशक डॉ. पिकी जोवल ने मानव संपदा पोर्टल को अपडेट रखने और चिकित्सकों की तैनाती सुनिश्चित करने पर जोर दिया। समीक्षा बैठक में मण्डलायुक्त झांसी बिमल कुमार दुबे, महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. पवन कुमार अरुण, महानिदेशक परिवार कल्याण डॉ. एच.डी. अग्रवाल और महानिदेशक प्रशिक्षण डॉ. रंजना खरे मौजूद रहीं। समीक्षा बैठक में इन बिंदुओं पर दिए निर्देश
Source: Dainik Bhaskar via DNI News
Leave a Reply