जमीन विवाद में महिला का हाथ टूटा:पारिवारिक सदस्यों पर मारपीट का आरोप, पुलिस ने शिकायत दर्ज कर अस्पताल भेजा


                 जमीन विवाद में महिला का हाथ टूटा:पारिवारिक सदस्यों पर मारपीट का आरोप, पुलिस ने शिकायत दर्ज कर अस्पताल भेजा

जमीन विवाद में महिला का हाथ टूटा:पारिवारिक सदस्यों पर मारपीट का आरोप, पुलिस ने शिकायत दर्ज कर अस्पताल भेजा

संभल के नखासा थाना क्षेत्र के भारतल सिरसी गांव में जमीन विवाद को लेकर एक महिला से मारपीट की गई। आरोप है कि पारिवारिक सदस्यों ने लाठी-डंडों से हमला किया, जिससे महिला का हाथ टूट गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता संगीता पत्नी अनूप सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि जमीन के बंटवारे को लेकर परिवार में लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते शंशाक चाहल, अपेंद्र सिंह और राजबाला पत्नी अपेंद्र सिंह ने कथित तौर पर उनके घर में घुसकर मारपीट की। इस हमले में संगीता को गंभीर चोटें आईं।
घटना के बाद संगीता को उनके पति अनूप सिंह थाने ले गए। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने संगीता की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों के अनुसार, परिवार में जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इस घटना के बाद गांव में चर्चा का माहौल है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले में नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein