![]()
घोड़वल में मकान पर अवैध कब्जे से गुस्सा:किसान यूनियन ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया, आज देंगे धरना
अयोध्या जिले के कुमारगंज थाना क्षेत्र के घोड़वल गांव में एक किसान के मकान पर कथित कब्जे का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पीड़ित परिवार और किसान यूनियन ने प्रशासन पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए 15 अप्रैल को गांव में धरना प्रदर्शन और महापंचायत करने का ऐलान किया है। किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र नाथ श्रीवास्तव और मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़ित किसान पिछले करीब पांच महीनों से न्याय के लिए दर-दर भटक रहा है।
उसने पुलिस चौकी, थाना, तहसील और जिलाधिकारी स्तर तक कई बार शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। निर्माणाधीन मकान पर कब्जे का आरोप संगठन के अनुसार, सरजू प्रसाद ने अपनी पत्नी सुमन के नाम पर जमीन खरीदकर मकान बनवाना शुरू किया था।
मकान में तीन कमरे और बाउंड्री वॉल तैयार हो चुकी थी, लेकिन लिंटर का काम बाकी था। आरोप है कि पड़ोस की एक महिला ने इस निर्माणाधीन मकान पर जबरन कब्जा कर लिया और खाली करने से इनकार कर रही है। आज धरना-प्रदर्शन और महापंचायत मामले को लेकर किसान यूनियन ने 15 अप्रैल को घोड़वल गांव के जूनियर हाई स्कूल के पास एक दिवसीय धरना और महापंचायत बुलाने का फैसला किया है। संगठन ने तहसील प्रशासन, खंड विकास अधिकारी और बिजली विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य बताई है। किसान यूनियन ने तहसील प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि बार-बार शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होना प्रशासनिक लापरवाही को दर्शाता है। ज्ञापन में रखीं 6 प्रमुख मांगें किसान यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। संगठन ने साफ किया कि किसानों के अधिकारों से समझौता नहीं किया जाएगा।
Source: Dainik Bhaskar via DNI News
Leave a Reply