![]()
घाटमपुर में टैंकर ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौत:मां को शव नहीं दिखाया तो भड़के ग्रामीण, हाईवे जाम किया, शव वाहन तोड़ा
कानपुर के घाटमपुर क्षेत्र में बुधवार को दर्दनाक हादसे के बाद जमकर हंगामा हुआ। पतारा इलाके में दूध लदे टैंकर ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद शव को मां को न दिखाने पर ग्रामीण भड़क गए और हाईवे जाम कर में तोड़फोड़ कर दी। घाटमपुर थाना क्षेत्र के ककरहिया गांव निवासी दिलीप (30) अपने चचेरे भाई कृष्णा (16) और साथी अंकित (22) के साथ कानपुर से घर लौट रहे थे।
कानपुर-सागर हाईवे पर रिंद नदी पुल के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार टैंकर ने बाइक को टक्कर मार दी और कुचलते हुए निकल गया। हादसे में कृष्णा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दिलीप और अंकित घायल हो गए। घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पतारा सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर देखते हुए कानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद पुलिस ने करीब 5 किलोमीटर पीछा कर शम्भूहा पुल के पास टैंकर को कब्जे में ले लिया। हालांकि चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। शव को लेकर भड़के ग्रामीण, हाईवे किया जाम मृतक के शव को मां को दिखाए बिना पोस्टमार्टम के लिए ले जाने पर ग्रामीण आक्रोशित हो गए। उन्होंने धरमपुर बंबा के पास हाईवे पर शव वाहन रोक ली।
बताया जा रहा है कि शव वाहन का दरवाजा न खोलने पर ग्रामीणों और चालक के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद गुस्साए लोगों ने शव वाहन का गेट तोड़ दिया और शव बाहर निकालकर परिजनों को दिखाया। हंगामे के चलते हाईवे पर करीब आधे घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया और कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। एसीपी बोले- तहरीर पर होगी कार्रवाई घाटमपुर एसीपी कृष्णकांत यादव ने बताया कि टैंकर को कब्जे में ले लिया गया है और घायलों का इलाज कराया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
उन्होंने कहा कि शव वाहन में तोड़फोड़ करने वालों की भी जांच की जा रही है और तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Source: Dainik Bhaskar via DNI News
Leave a Reply