![]()
गोरखपुर में दुकान के अंदर लड़की की लाश मिली:3 दिन से शॉप में बंद पड़ी थी बॉडी, भाई बोले- शादी की कर रहे थे तैयारी
गोरखपुर में बंद दुकान के अंदर 32 साल की युवती गंगोत्री यादव (32) की सड़ी लाश मिली। बदबू आने पर आस-पास के दुकानदारों ने पुलिस को सूचना दी। कैंट पुलिस ने दुकान का शटर उठाकर अंदर प्रवेश किया तो केबिन में सड़ी हुई युवती की लाश पड़ी थी। मौके पर पहुंचे युवती के भाई रमेश ने कहा- 3 भाइयों में सबसे छोटी थी। हम उसकी शादी की तैयारी कर रहे थे। युवती गोलघर इलाके के जिला पंचायत भवन के पास YES XYZ नाम से दुकान चलाती थी। अनिल नाम के लड़का भी उसके साथ 8 साल से काम कर रहा था। 3 तस्वीरें देखिए… दुकान के संचालक ने बताया- दुकान मेरे माता जी के नाम से थे। एक से डेढ़ साल पहले महाराजगंज की युवती ने किराए पर लिया था। आज दुकान से बदबू आने की सूचना मिली तो मैं यहां पहुंचा। पता चला दुकान चलाने वाली युवती का शव था। दुकान पहुंचा तो बदबू आ रही थी भाई रमेश यादव ने बताया- रविवार को मैं दुकान पर आया था और गंगोत्री से मिला था। तब तक सब कुछ ठीक था। सोमवार को कई बार कॉल करने पर भी बहन का फोन नहीं उठा। तब घर पर सभी लोग परेशान हो गए। मैं घर गया लेकिन वह नहीं मिली। मैंने भाइयों को कॉल करके पूरी बात बताई। छोटे भाई उमाकांत और श्रीकांत भी महराजगंज से गोरखपुर पहुंचे। इसी बीच छोटा भाई श्रीकांत बुधवार को दुकान पर पहुंचा। लेकिन दुकान बंद थी। लेकिन वहां काफी बदबू आ रही थी। दुकान में ताला नहीं लगा था। तेज बदबू की वजह से आसपास के दुकानदार भी सड़क पर आ गए। उन्होंने तत्काल कैंट पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आकर बंद दुकान का शटर उठाया तो अंदर केबिन में गंगोत्री की लाश पड़ी थी। लाश पूरी तरह सड़ गई थी। उससे पानी निकल रहा था। पुलिस ने अनिल से संपर्क करने की कोशिश की। उसके फोन पर कॉल करने पर घंटी जा रही थी। लेकिन उसने कॉल रिसीव करके मोबाइल बंद कर दिया। इसके बाद पुलिस अनिल के घर जाकर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 3 भाइयों में सबसे छोटी थी गंगोत्री गंगोत्री यादव तीन भाइयों में सबसे छोटी थीं। बड़े भाई रमेश यादव ने बताया कि गंगोत्री पढ़ने में बहुत तेज थी। वह 10 साल से गोरखपुर के गोरखनाथ थाना क्षेत्र में कौड़िहवा में एक घर में किराए के कमरा लेकर रहती थी। उसने एमए इंग्लिश में किया था। कुछ दिन एक स्कूल में भी पढ़ा चुकी है। इसके बाद उसका संपर्क करीब 10 साल पहले कोतवाली क्षेत्र के शादीशुदा अनिल गुप्ता से हुआ था। अनिल के साथ मिलकर बहन ने प्रिटिंग प्रेस की दुकान गोलघर के जिला पंचायत भवन के पास खोली थी। मोहद्दीपुर इलाके के रहने वाले दुकान मालिक से किराए पर शॉप ली थी। आठ साल से दोनों वहां प्रिटिंग प्रेस चला रहे थे। कभी कोई बात सामने नहीं आई। भाई बोला- शादी के लिए लड़का तलाश रहे थे भाई रमेश ने बताया- गंगोत्री की उम्र करीब 32 साल हो रही थी। सभी बडे़ भाइयों की शादी हो चुकी है। इसलिए हम लोग उसके लिए लड़के की तलाश कर रहे थे। इंस्पेक्टर संजय सिंह ने कहा- सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। प्रारंभिक जांच में मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज भिजवा दिया है। एसपी सिटी निमिष पाटील ने कहा- बंद दुकान में युवती का शव मिला है। वहीं पर मोबाइल भी मिला है। युवती के सिर पर चोट के निशान मिले हैं। इस घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। ———————-
ये खबर भी पढ़ें
बॉयफ्रेंड के लिए टंकी पर चढ़ी युवती, बोली-जान दे दूंगी:गोरखपुर में घरवालों ने कराया जयमाल; 21 अप्रैल को दूसरी जगह फिक्स थी शादी गोरखपुर में 18 साल की लड़की अपने बॉयफ्रेंड से शादी करने के लिए 70 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ गई। प्रेमी के लिए जान देने की धमकी देते हुए लड़की चिल्लाने लगी- ‘मेरे बॉयफ्रेंड को बुलाओ। मैं उससे शादी करना चाहती हूं। अगर किसी ने रोकने की कोशिश की तो मैं जान दे दूंगी। जाओ, उसे बुलाकर लाओ।’ पढ़ें पूरी खबर
Source: Dainik Bhaskar via DNI News
Leave a Reply