गोरखपुर के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की खासियत, देखें VIDEO:स्टूडेंट्स बोले- तकनीक सीखने का सुनहरा मौका, थैंक यू योगी जी


                 गोरखपुर के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की खासियत, देखें VIDEO:स्टूडेंट्स बोले- तकनीक सीखने का सुनहरा मौका, थैंक यू योगी जी

गोरखपुर के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की खासियत, देखें VIDEO:स्टूडेंट्स बोले- तकनीक सीखने का सुनहरा मौका, थैंक यू योगी जी

गोरखपुर में तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ा कदम उठाया गया है। योगी आदित्यनाथ ने 15 अप्रैल को गोरखपुर स्थित महाराणा प्रताप इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमपीआईटी) में पूर्वी उत्तर प्रदेश के पहले “सेंटर ऑफ एक्सीलेंस” का उद्घाटन किया। इस मौके पर एन. चंद्रशेखरन भी मौजूद रहे, जो टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और टाटा संस से जुड़े हैं। जानिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के बारे में यह सेंटर करीब 50 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है और इसे विश्वस्तरीय तकनीकी प्रशिक्षण केंद्र के रूप में विकसित किया गया है। इसमें आधुनिक तकनीकों से जुड़ी अलग-अलग लैब बनाई गई हैं। ये मिलेगी सुविधा इन सभी को मिलाकर यहां छात्रों के लिए इंटीग्रेटेड कोर्स चलाए जाएंगे। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाने में लगा कुल पैसा इस सेंटर के निर्माण और सुविधाओं पर अलग-अलग मदों में खर्च किया गया है, जैसे:
जानिए छात्रों को क्या फायदा मिलेगा सेंटर के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर सदानंद चतुर्वेदी के अनुसार, यहां छात्र नई-नई तकनीकों में अपनी स्किल बढ़ा सकेंगे। छात्रों का कहना है कि गोरखपुर में इस स्तर की तकनीक पहले उपलब्ध नहीं थी। इसलिए अब उन्हें बेहतर सीखने का मौका मिलेगा। अन्य कॉलेजों को भी मिलेगा लाभ यह सेंटर सिर्फ एमपीआईटी तक सीमित नहीं रहेगा। अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद से मान्यता प्राप्त पूर्वी यूपी के 15 अन्य तकनीकी संस्थानों के छात्र भी यहां के कोर्स कर सकेंगे। जो संस्थान एमपीआईटी के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से लाभान्वित होंगे उनमें मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, राजकीय पॉलिटेक्निक गोरखपुर, राजकीय महिला पॉलिटेक्निक गोरखपुर, महामाया राजकीय पॉलिटेक्निक हरिहरपुर खजनी, नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी गोरखपुर सेंटर, महाराणा प्रताप पॉलिटेक्निक गोरखपुर, बुद्धा इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी गीडा गोरखपुर, बुद्धा पॉलिटेक्निक कॉलेज गीडा गोरखपुर, आईटीएम गीडा गोरखपुर, आईटीएम पॉलिटेक्निक गीडा गोरखपुर, केआईपीएम कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी गीडा गोरखपुर, लिटिल फ्लावर पॉलिटेक्निक गोरखपुर, महामानव गौतम बुद्ध पॉलिटेक्निक बनकटी खुर्द, सुयश इंस्टीट्यूट ऑफ़ इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी हक्काबाद गोरखपुर और विकास इंस्टीट्यूट आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी गोरखपुर शामिल हैं। खास ट्रेनिंग प्रोग्राम उद्घाटन के साथ ही 60 दिन का “AI Awareness” कार्यक्रम भी शुरू हुआ है, जिसमें सिखाया जाएगा:


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein