गर्मी में गैंडा के लिए बनाया कीचड़ का तालाब:हिरन-शेर पानी की फुहारों में मस्ती कर रहे, कानपुर चिड़ियाघर में जानवारों का खास ख्याल


                 गर्मी में गैंडा के लिए बनाया कीचड़ का तालाब:हिरन-शेर पानी की फुहारों में मस्ती कर रहे, कानपुर चिड़ियाघर में जानवारों का खास ख्याल

गर्मी में गैंडा के लिए बनाया कीचड़ का तालाब:हिरन-शेर पानी की फुहारों में मस्ती कर रहे, कानपुर चिड़ियाघर में जानवारों का खास ख्याल

कानपुर में बढ़ती गर्मी का असर अब चिड़ियाघर के बेजुबान जानवरों पर भी दिखने लगा है। भीषण तपिश से राहत दिलाने के लिए कानपुर चिड़ियाघर प्रशासन ने खास इंतजाम किए हैं। गैंडे के लिए कीचड़ का तालाब तैयार किया गया है, जबकि हिरन और शेरों के बाड़ों में पानी की फुहारों के जरिए ठंडक पहुंचाई जा रही है। भारी-भरकम शरीर वाले राइनो को गर्मी सबसे ज्यादा प्रभावित करती है। इसे देखते हुए जू प्रबंधन ने उनके बाड़े में मड बाथ की व्यवस्था की है, जहां गैंडा कीचड़ में लोटकर खुद को ठंडा रखता है। विशेषज्ञ डॉ. नासिर के अनुसार, गीली मिट्टी शरीर पर चिपककर एक सुरक्षात्मक परत बना देती है, जिससे गैंडे का तापमान लंबे समय तक नियंत्रित रहता है और उसे गर्मी से राहत मिलती है। हिरणों के बाड़े में बहता पानी, मोट में ले रहे सुकून
हिरणों को राहत देने के लिए उनके बाड़े में पानी का फ्लो बढ़ा दिया गया है। वॉटर टैंकों में लगातार ताजा पानी भरा जा रहा है, जिससे वे ठंडक महसूस कर सकें। गर्मी के चलते हिरण ज्यादातर समय पेड़ों की छांव में झुंड बनाकर बैठे नजर आ रहे हैं, वहीं बाड़े के पास बने मोट में जमा पानी में जाकर वे खुद को तरोताजा कर रहे हैं। स्प्रिंकलर से 4 डिग्री तक घट रहा तापमान, शेर भी ले रहे मजा
वन्यजीवों के बाड़ों में लगाए गए स्प्रिंकलर से निकलने वाली महीन पानी की बूंदें वातावरण को ठंडा बना रही हैं। इससे तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक कम हो रहा है। शेर समेत अन्य जानवर इन फुहारों के बीच मस्ती करते नजर आ रहे हैं, जिससे उमस भरी गर्मी में भी उन्हें राहत मिल रही है। पर्यटकों के लिए भी ठंडक का इंतजाम
चिड़ियाघर में आने वाले पर्यटकों की सुविधा का भी खास ख्याल रखा गया है। टाइगर एन्क्लोजर के सामने बने ग्रासलैंड में स्प्रिंकलर चलाए जा रहे हैं, जिससे आसपास का इलाका ठंडा बना रहता है। यहां पर्यटक कुछ देर रुककर आराम कर सकते हैं और बिना ज्यादा गर्मी महसूस किए वन्यजीवों को देखने का आनंद ले सकते हैं।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein