![]()
कौशांबी में हाईवे किनारे बक्से में महिला का शव मिला:कार सवार युवकों ने बक्सा फेंककर भागे, फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी
कौशांबी में हाईवे किनारे एक बक्से में महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटना कोखराज थाना क्षेत्र के कल्यानपुर हाईवे की है। जहां बुधवार शाम करीब 7:30 बजे स्थानीय लोगों ने दो कार सवार युवकों को एक बक्सा फेंककर भागते देखा। शक होने पर लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। डायल 112 और कोखराज थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर बक्से की जांच की। जब बक्सा खोला गया तो उसमें एक महिला का शव मिला। जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि महिला की हत्या कर शव को ठिकाने लगाने के उद्देश्य से हाईवे किनारे फेंका गया है। सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गए। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। उसके आने के बाद साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।
Source: Dainik Bhaskar via DNI News
Leave a Reply