कैंसर से जूझ रहे बुजुर्ग ने की आत्महत्या:जालौन में हाईवे किनारे पेड़ से लटका मिला शव, मानसिक रूप से परेशान थे


                 कैंसर से जूझ रहे बुजुर्ग ने की आत्महत्या:जालौन में हाईवे किनारे पेड़ से लटका मिला शव, मानसिक रूप से परेशान थे

कैंसर से जूझ रहे बुजुर्ग ने की आत्महत्या:जालौन में हाईवे किनारे पेड़ से लटका मिला शव, मानसिक रूप से परेशान थे

जालौन के कुठौंद थाना क्षेत्र में एक 64 वर्षीय वृद्ध ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनका शव जालौन-औरैया स्टेट हाईवे पर एक सीएनजी पेट्रोल पंप से लगभग 100 मीटर आगे एक सूखे पेड़ से लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पहचान कुठौंद निवासी जगराम राठौर पुत्र प्रीतम के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, जगराम राठौर लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे। इस गंभीर बीमारी के कारण वे मानसिक और शारीरिक रूप से अत्यधिक परेशान थे। आशंका है कि इसी परेशानी के चलते उन्होंने यह कदम उठाया। बुधवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले कुछ लोगों ने हाईवे किनारे एक पेड़ पर एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में लटका देखा। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। कुठौंद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतारा। पुलिस ने मृतक की पहचान कर उनके परिजनों को सूचित किया। परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस ने पंचनामा की कार्यवाही पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कुठौंद थाना प्रभारी जगदम्बा दुबे ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। मृत्यु के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein