कासगंज में खेत में मिला जला हुआ शव:पुलिस ने शिनाख्त के प्रयास शुरू किए, फॉरेंसिक टीम पहुंची

                 कासगंज में खेत में मिला जला हुआ शव:पुलिस ने शिनाख्त के प्रयास शुरू किए, फॉरेंसिक टीम पहुंची

कासगंज में खेत में मिला जला हुआ शव:पुलिस ने शिनाख्त के प्रयास शुरू किए, फॉरेंसिक टीम पहुंची

कासगंज जिले के सहावर थाना क्षेत्र के खतौली गांव के पास एक खेत में एक व्यक्ति का जला हुआ शव मिला है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सीओ सहावर शाहिदा नसरीन और इंस्पेक्टर गोविंद भल्ल्भ शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना के बाद फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए हैं। मृतक की उम्र लगभग 45 वर्ष प्रतीत हो रही है और पुलिस के अनुसार शव करीब दो दिन पुराना है। पुलिस का मानना है कि शव को खेत में लाकर जलाया गया है। मृतक ने सफेद शर्ट और नीली पैंट पहनी हुई थी। ऐसा प्रतीत होता है कि हत्या करने के बाद व्यक्ति के शव को खेतों में लाकर जलाया गया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और मृतक की शिनाख्त करने के हर संभव प्रयास कर रही है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein