![]()
कानपुर में 1947 पदों पर होगी होमगार्ड भर्ती, 3दिन एग्जाम:53 सेंटरों में 1.16 लाख परीक्षार्थी होंगे शामिल, सबसे ज्यादा पूर्वी जोन में
यूपी में 15 साल बाद 41,400 पदों पर होमगार्डों की भर्ती की जा रही है, यूपी के 75 जिलों में से सबसे अधिक कानपुर में 1947 होमगार्डों की भर्ती की जाएगी। होमगार्ड भर्ती के लिए कानपुर में तीन दिन परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा, जिसके लिए 53 सेंटर तैयार किए गए है। इन केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षाएं आयोजित कराई जाएंगी। सबसे ज्यादा 20 सेंटर कानपुर के पूर्वी जोन में बनाए गए है, जबकि सबसे कम 7 केंद्र पश्चिम जोन में है। कुल तीन दिनों में 1,16, 400 परीक्षार्थी भर्ती प्रक्रिया में शामिल होंगे। दो पालियों में होगी परीक्षा उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने होमगार्ड के लिए 41,400 पदों पर भर्ती निकाली है। एडीसीपी एलआईयू महेश कुमार ने बताया कि कानपुर में 25, 26 और 27 अप्रैल को होमगार्ड भर्ती के लिए परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। यूपी के 75 जिलों में सबसे ज्यादा कानपुर में 1947 होमगार्ड के पद है। परीक्षाएं दो पालियों में सुबह 10 से 12 और दोपहर 2 से 4 संपन्न कराई जाएंगी। प्रत्येक पाली में 19,400 अभ्यर्थी प्रत्येक पाली में 19,400 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। तीन दिनों में कुल 1,16,400 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। एडीसीपी एलआईयू ने बताया कि परीक्षा के लिए सबसे ज्यादा 20 सेंटर पूर्वी जोन में बनाए गए है, जबकि पश्चिम जोन में सबसे कम 7 केंद्र, साउथ जोन में 16 व सेंट्रल में 10 केंद्र बनाए गए हैं। होमगार्ड भर्ती परीक्षा में 250 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। इसके साथ ही मई में 31 हजार पदों पर कांस्टेबलव जून में 5000 हजार पदों उप निरीक्षकों की भर्ती प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी।
Source: Dainik Bhaskar via DNI News
Leave a Reply