कानपुर में प्रॉपर्टी निवेश के नाम पर कारोबारी से ठगी:40 लाख हड़पे, पैसे मांगने पर दिए बाउंस चेक


                 कानपुर में प्रॉपर्टी निवेश के नाम पर कारोबारी से ठगी:40 लाख हड़पे, पैसे मांगने पर दिए बाउंस चेक

कानपुर में प्रॉपर्टी निवेश के नाम पर कारोबारी से ठगी:40 लाख हड़पे, पैसे मांगने पर दिए बाउंस चेक

कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र में प्रॉपर्टी कारोबार में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर महिला से 40 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने यह रकम अपनी बेटी की शादी के लिए सालों से जोड़कर रखी थी, जिसे आरोपी ने छलपूर्वक हड़प लिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पनकी के पैराडाइज ग्रीन बी-ब्लॉक निवासी शालिनी द्विवेदी के अनुसार, उनके पड़ोस में रहने वाले नितिन कुमार शर्मा ने खुद को प्रॉपर्टी कारोबारी बताते हुए निवेश का प्रस्ताव दिया। आरोपी ने एक वर्ष में मूलधन लौटाने के साथ 40 प्रतिशत वार्षिक मुनाफा देने का वादा किया। भरोसे में आकर पीड़िता ने 5 और 10 जनवरी 2024 को आरटीजीएस के माध्यम से कुल 40 लाख रुपये आरोपी के खाते में ट्रांसफर कर दिए। बेटी की शादी के लिए जोड़ी थी रकम
पीड़िता ने बताया कि उनके पति बृजेश द्विवेदी मर्चेंट नेवी में कार्यरत हैं। परिवार ने यह रकम बेटी की शादी के लिए लंबे समय से बचाकर रखी थी। तय समय बीतने के बाद जब उन्होंने पैसे वापस मांगे तो आरोपी लगातार टालमटोल करता रहा और भुगतान नहीं किया। तीन चेक दिए, सभी बाउंस
लगातार दबाव बनाने पर आरोपी ने जून 2025 में 20-20 लाख रुपये के दो चेक और 16 लाख रुपये का एक अन्य चेक दिया। 5 जुलाई 2025 को जब पीड़िता ने चेक बैंक में लगाए तो सभी अपर्याप्त धनराशि के कारण बाउंस हो गए। इसके बाद भी आरोपी ने रकम लौटाने से इनकार कर दिया और धमकी देने लगा। थाना प्रभारी पनकी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी नितिन कुमार शर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein