कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में मानदेय घोटाला, 4 लिपिक सस्पेंड:48 पुलिसकर्मियों को छुट्‌टी में भी मिला मानदेय, अब होगी वसूली


                 कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में मानदेय घोटाला, 4 लिपिक सस्पेंड:48 पुलिसकर्मियों को छुट्‌टी में भी मिला मानदेय, अब होगी वसूली

कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में मानदेय घोटाला, 4 लिपिक सस्पेंड:48 पुलिसकर्मियों को छुट्‌टी में भी मिला मानदेय, अब होगी वसूली

छुट्‌टी के बावजूद कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में तैनात 48 इंस्पेक्टर, दरोगा व कांस्टेबलों को एक महीने का अतिरिक्त मानदेय देने पर चार लिपिकों को पुलिस कमिश्नर ने सस्पेंड कर दिया है। अकाउंट विभाग के चारों लिपिकों की लापरवाही सामने आने के बाद उनके खिलाफ जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं। इसके साथ ही 48 पुलिसकर्मियों को नोटिस जारी किया गया है। अब अतिरिक्त मानदेय की वसूली उनके वेतन से होगी। हर माह के दूसरे शनिवार और रविवार कार्य करने में मिलता है मानदेय ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर क्राइम व हेडक्वार्टर संकल्प शर्मा ने बताया कि पुलिस में अराजपत्रित अधिकारियों और कर्मचारियों को साल भर के हर माह के दूसरे शनिवार और रविवार को कार्य करने के एवज में एक माह का अतिरिक्त मानदेय मिलता है। अगर कोई पुलिसकर्मी इस अवधि में छुट्‌टी लेता है तो उतने दिन के मानदेय की कटौती की जाती है। वित्तीय वर्ष में कुछ पुलिसकर्मियों के अवकाश की अवधि में कटौती न करते हुए उन्हें एक माह के अतिरिक्त मानदेय का भुगतान कर दिया गया। इसकी जांच की गई तो अतिरिक्त भुगतान की जानकारी मिली। जिसके बाद पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल के निर्देश पर जांच शुरू की तो इसमें अकाउंट विभाग के मिनिस्ट्रियल स्टाफ के दरोगा भूपेंद्र कुमार सिंह, दरोगा पवन कुमार गुप्ता, हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार और कांस्टेबल हरिशंकर की लापरवाही सामने आई। सभी जोनों के डीसीपी से तीन दिन में मांगी रिपोर्ट जिसकी रिपोर्ट ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर संकल्प शर्मा को सौंपी गई। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर चारों लिपिकों को सस्पेंड कर दिया गया। साथ ही सभी जोन के डीसीपी, डीसीपी क्राइम ब्रांच, एडीसीपी, एसीपी और थानों में सभी तरह के मानदेयों की जांच के आदेश दिए गए है। पुलिस कमिश्नर ने तीन दिन के अंदर सभी को रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein