कानपुर देहात में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन:राज्यमंत्री ने कहा- 10 साल में 10 करोड़ महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी


                 कानपुर देहात में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन:राज्यमंत्री ने कहा- 10 साल में 10 करोड़ महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी

कानपुर देहात में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन:राज्यमंत्री ने कहा- 10 साल में 10 करोड़ महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी

कानपुर देहात में भाजपा ने बुधवार को माती स्थित पार्टी कार्यालय में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम आयोजित की। इस दौरान राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लाया गया नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023 देश के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा। यह कानून महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित कर उन्हें निर्णय लेने की प्रक्रिया में भागीदार बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने जोर दिया कि जब महिलाएं नेतृत्व करती हैं, तो अर्थव्यवस्था तेजी से विकसित होती है।
राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने बताया कि पिछले 10 वर्षों में लगभग 10 करोड़ महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी हैं। इसके अतिरिक्त, 32 करोड़ से अधिक महिलाओं के बैंक खाते खोले गए हैं। मुद्रा योजना के तहत 68 प्रतिशत लाभार्थी महिलाएं हैं। राज्यमंत्री ने कहा कि चुनावों में महिलाओं का मतदान प्रतिशत पुरुषों से अधिक है, लेकिन संसद और विधानसभाओं में उनकी भागीदारी अभी भी कम है। यह अधिनियम इसी अंतर को समाप्त करने का कार्य करेगा। उन्होंने विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को महिला नेतृत्व के बिना अधूरा बताया। जिला अध्यक्ष रेणुका सचान ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत महिलाओं को घरों का स्वामित्व देकर उन्हें सशक्त बनाया गया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि महिला आरक्षण देश को समृद्ध बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और यह विधेयक विकसित भारत के संकल्प को गति देगा। विधायक पूनम शंखवार ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का स्पष्ट दृष्टिकोण है कि महिला नेतृत्व वाला विकास ही भारत को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकता है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम का क्रियान्वयन इस दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है, जो आने वाले समय में लोकतंत्र को और मजबूत करेगा। इस दौरान ज्योति सिंह, मंजू गुप्ता, सरोज दीक्षित, डॉ. पारस पांडे, साध्वी विमला, गोपाल, उमा द्विवेदी एवं दीपिका सेंगर सहित कई कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein