![]()
कानपुर के श्यामनगर पीएसी वाहिनी का एडीजी ने किया निरीक्षण:प्रशासनिक भवन व स्कूल का लिया जायजा, जवानों से की बात
कानपुर के श्यामनगर स्थित 37वीं वाहिनी पीएसी में अपर पुलिस महानिदेशक (पीएसी) मुख्यालय लखनऊ आर.के. स्वर्णकार ने दौरा किया। इस दौरान उन्होंने वाहिनी परिसर का निरीक्षण किया और नवनिर्मित अतिथि गृह का लोकार्पण किया। वाहिनी पहुंचने पर डीआईजी पीएसी अनुभाग कानपुर अतुल शर्मा और सेनानायक बी.बी. चौरसिया ने एडीजी का स्वागत किया। एडीजी ने फीता काटकर अतिथि गृह का उद्घाटन किया और परिसर के सौंदर्यीकरण व व्यवस्थाओं की सराहना की। प्रशासनिक भवन व स्कूल का लिया जायजा
निरीक्षण के दौरान एडीजी ने प्रशासनिक भवन, पुलिस मॉडर्न स्कूल, वाहिनी चिकित्सालय और परेड ग्राउंड का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बनाए रखने और अनुशासन के उच्च मानकों का पालन करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सैनिक सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें एडीजी ने जवानों और रिक्रूट आरक्षियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने प्रशिक्षणरत रिक्रूट्स को आगामी पासिंग आउट परेड को सफल बनाने के निर्देश भी दिए। कार्यक्रम में उपसेनानायक तनु उपाध्याय (एडिशनल एसपी), शिविरपाल चंद्रेश्वर, आरटीसी प्रभारी मनोज कुमार श्रीवास्तव, सूबेदार सैन्य सहायक रवेंद्र चौधरी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
Source: Dainik Bhaskar via DNI News
Leave a Reply