![]()
कंपनी मालिक को लेट आने पर मेयर ने डांटा:लखनऊ नगर निगम सदन में गले में तख्ती टांगकर पहुंचे पार्षद
लखनऊ नगर निगम की सदन बैठक बुधवार को सवा दो घंटे तक हंगामेदार रही। सुबह 9 बजे बैठक शुरू होते ही सोलर पैनल पर छूट लेकर चर्चा होने लगी। इस बीच भाजपा पार्षद नागेंद्र सिंह ने कहा कि किसी को कुछ नहीं आता, चुनाव चिह्न छाता। इस पर मेयर सुषमा खर्कवाल भड़क गईं। उन्होंने कहा कि कोई मां के पेट से सीख कर नहीं आता है। अगर आपको दिक्कत है तो सदन छोड़कर चले जाएं। बोलने का मौका न मिलने का आरोप लगाते हुए भाजपा पार्षद हरिश्चंद्र लोधी, उमेश सनवाल और प्रमोद सिंह राजन सदन से वॉकआउट कर गए। सदन बैठक में देरी से आने पर मेयर ने लायन एनवायर के मालिक रणधीर सिंह को डांट लगाई। पूछा की आप लेट क्यों आए? नगर निगम सदन की 4 तस्वीरें देखिए… पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
Source: Dainik Bhaskar via DNI News
Leave a Reply