![]()
एटा में सड़क हादसे में युवक की मौत:अज्ञात वाहन ने रौंदा, इलाज के दौरान तोड़ा दम
एटा के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में सोमवार को एक सड़क हादसे में 20 वर्षीय बाइक सवार युवक की मौत हो गई। गिरौरा के समीप अज्ञात वाहन ने युवक को रौंद दिया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को परिजनों द्वारा एटा के वीरांगना अवंती बाई मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। हालांकि, इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान कासगंज के सराबल निवासी विशाल (पुत्र श्याम सिंह) के रूप में हुई है। वह अपनी बहन के घर धीरामई से वापस अपने घर लौट रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया पूरी की। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है। कोतवाली देहात थाना प्रभारी धर्मेंद्र पवार ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है और मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
Source: Dainik Bhaskar via DNI News
Leave a Reply