उन्नाव में 20 सेकेंड में बुलेट चोरी, VIDEO:घर के बाहर से बाइक पार, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात


                 उन्नाव में 20 सेकेंड में बुलेट चोरी, VIDEO:घर के बाहर से बाइक पार, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

उन्नाव में 20 सेकेंड में बुलेट चोरी, VIDEO:घर के बाहर से बाइक पार, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

उन्नाव के सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित मगरवारा चौकी इलाके में दिनदहाड़े एक बुलेट मोटरसाइकिल चोरी हो गई। घर के बाहर खड़ी रॉयल एनफील्ड क्लासिक बाइक को चोर ने मात्र 20 सेकंड में चुरा लिया और फरार हो गया। यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिससे पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। मगरवारा निवासी 50 वर्षीय दिनेश जायसवाल की रॉयल एनफील्ड क्लासिक बाइक को अज्ञात चोर ने उस समय निशाना बनाया, जब वह अपने घर के बाहर खड़ी थी। पीड़ित के अनुसार, उन्होंने यह बाइक हाल ही में खरीदी थी और यह उनके लिए काफी महत्वपूर्ण थी। घटना के समय दिनेश जायसवाल किसी काम से लखनऊ गए हुए थे। लखनऊ जाते समय ही उन्हें फोन पर चोरी की सूचना मिली, जिसके बाद वह तुरंत वापस लौटे। घर पहुंचकर उन्होंने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में एक युवक चेहरे पर मास्क और सिर पर लाल टोपी पहने बड़ी आसानी से बाइक ले जाते हुए दिखाई दे रहा है। फुटेज से यह भी संकेत मिलता है कि आरोपी को इलाके की अच्छी जानकारी थी और उसने योजनाबद्ध तरीके से वारदात को अंजाम दिया। सूचना मिलते ही मगरवारा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। चौकी प्रभारी रवि शंकर पाण्डेय ने बताया कि आसपास के अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है और संदिग्ध की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि आरोपी को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein