![]()
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में परास्नातक परीक्षाएं 4 मई से:द्वितीय-चतुर्थ सेमेस्टर का विस्तृत शेड्यूल जारी, देखें अपना शेड्यूल
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के तहत परास्नातक (PG) द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाओं का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, परीक्षाएं 4 मई 2026 से शुरू होंगी। परीक्षा विभाग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार लिखित परीक्षाएं सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक आयोजित होंगी, जबकि प्रयोगात्मक परीक्षाएं सुबह 9:00 बजे से प्रारंभ होंगी। एमए के विभिन्न विषयों में परीक्षाएं अलग-अलग तिथियों में आयोजित होंगी। अरबी और फारसी की द्वितीय सेमेस्टर परीक्षा 4 से 13 मई और चतुर्थ सेमेस्टर 5 से 14 मई तक चलेगी। शिक्षाशास्त्र की द्वितीय सेमेस्टर परीक्षा 6 से 14 मई और चतुर्थ सेमेस्टर 7 से 13 मई तक निर्धारित है। मास कम्युनिकेशन की परीक्षाएं भी 6 से 14 मई (द्वितीय) और 7 से 14 मई (चतुर्थ) तक होंगी। दर्शनशास्त्र की परीक्षाएं 4 से 12 मई (द्वितीय) और 5 से 13 मई (चतुर्थ) तक चलेंगी, जबकि समाजशास्त्र 6 से 15 मई (द्वितीय) और 5 से 13 मई (चतुर्थ) तक आयोजित होगा। उर्दू विषय की परीक्षाएं 4 से 14 मई (द्वितीय) और 5 से 15 मई (चतुर्थ) तक होंगी। प्रोफेशनल और मैनेजमेंट कोर्सेज में MBA द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 13 मई तक समाप्त होंगी, जबकि चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं 5 से 18 मई तक चलेंगी। चतुर्थ सेमेस्टर का शोध-प्रबंध और मौखिक परीक्षा 19 मई को आयोजित की जाएगी। M.Com की द्वितीय सेमेस्टर परीक्षा 14 मई तक और चतुर्थ सेमेस्टर 5 से 15 मई तक निर्धारित है। पांच वर्षीय एकीकृत प्रबंधन पाठ्यक्रम में द्वितीय सेमेस्टर 4 से 8 मई, चतुर्थ सेमेस्टर 5 से 16 मई और छठे सेमेस्टर की परीक्षाएं 4 से 13 मई तक होंगी। शिक्षा संकाय के तहत B.Ed और M.Ed की परीक्षाएं 6 मई से शुरू होंगी। M.Ed द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 18 मई तक चलेंगी, जबकि चतुर्थ सेमेस्टर 7 से 15 मई तक आयोजित होगा। B.Ed चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा 19 मई को क्रियात्मक अनुसंधान के पेपर के साथ समाप्त होगी। इसके अलावा BVoc और MVoc पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं 11 मई से 22 मई तक चलेंगी। M.Sc फूड टेक्नोलॉजी की द्वितीय सेमेस्टर परीक्षा 4 से 12 मई के बीच आयोजित होगी। विभिन्न एकीकृत पाठ्यक्रमों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 15 से 19 मई और 25 से 28 मई के बीच अलग-अलग तिथियों पर संपन्न होंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी परीक्षार्थियों को समय से परीक्षा केंद्र पर पहुंचने और दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है।
Source: Dainik Bhaskar via DNI News
Leave a Reply