![]()
इटावा में डीसीएम ने बाइक सवार को रौंदा, मौत:घर का सामान लेने जा रहा था, परिवार का इकलौता कमाने वाला था मृतक
इटावा के बढ़पुरा क्षेत्र में तेज रफ्तार डीसीएम की टक्कर बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा गुरुवार दोपहर हुआ, जब युवक सामान लेने जा रहा था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी जान चली गई। घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया और परिवार में मातम छा गया। बढ़पुरा थाना क्षेत्र के जरहोली गांव निवासी मनीष पुत्र नीरज राजपूत गुरुवार दोपहर करीब एक बजे बाइक से उदी मोड़ की ओर जा रहा था। जैसे ही वह उदी मोड़ चौराहा-चकरनगर रोड पर पहुंचा, सामने से आ रही अनियंत्रित डीसीएम ने उसकी बाइक में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मनीष गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल मनीष को अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। अचानक हुई इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई और परिवार के लोगों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों के अनुसार, मनीष प्राइवेट नौकरी के साथ-साथ अपने पिता के साथ खेती का काम भी करता था। वह तीन भाइयों और एक बहन में सबसे बड़ा था और परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी में हाथ बंटा रहा था। उसकी शादी की बातचीत भी चल रही थी, लेकिन इस हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं। मां और भाई-बहनों का रो-रोकर बुरा हाल मौत की खबर मिलते ही मां प्रीति देवी, भाई अनीस, अंकित और बहन रागिनी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गांव में हर तरफ शोक का माहौल है और लोग परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं।
Source: Dainik Bhaskar via DNI News
Leave a Reply