आवारा कुत्ते पकड़ने गई टीम पर हमला-6 पर FIR:मोहल्ले के लोग बोले…मेरे शेरू को पकड़कर ले जा रहे, कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा


                 आवारा कुत्ते पकड़ने गई टीम पर हमला-6 पर FIR:मोहल्ले के लोग बोले…मेरे शेरू को पकड़कर ले जा रहे, कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

आवारा कुत्ते पकड़ने गई टीम पर हमला-6 पर FIR:मोहल्ले के लोग बोले…मेरे शेरू को पकड़कर ले जा रहे, कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

कानपुर के पनकी में आवारा कुत्तों को पकड़ने पहुंची नगर निगम की टीम को दौड़ा-दौड़ा कर पीटने के मामले में पनकी पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ नामजद और अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। कर्मचारियों का आरोप है कि इलाके के लोगों ने आवारा कुत्तों को पकड़ने के दौरान पहले विरोध फिर जाति सूचक गाली-गलौज और मारपीट करते हुए भाग निकले। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और नगर निगम के कर्मचारियों को बचाया। कर्मचारियों की तहरीर पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज करके आरोपियों की तलाश कर रही है।
शिकायत पर कटखने कुत्तों को पकड़ने गई थी नगर निगम की टीम नगर निगम के कुत्ता पकड़ने वाला दस्ता बुधवार रात को ईडब्ल्यूएस-43 पार्ट-2 गंगागंज पनकी निवासी दिनेश सिंह की शिकायत पर आवारा कुत्तों को क्षेत्र में पकड़ने गई थी। टीम में विकास सोनवानी, विकास झा, सत्येन्द्र यादव और गौरव आवारा कुत्तों की घेराबंदी कर रहे थे। इसके साथ ही कुछ कुत्तों को टीम ने पकड़ लिया और पिजरे में बंद कर दिया। इस दौरान मोहल्ले के लोग बाहर निकल आए और इसका विरोध करने लगे, किसी ने कहा कि मेरे शेरू को क्यों पकड़कर ले जा रहे तो किसी ने कहा कि यह पांच साल से यहां पला है आज तक किसी को नहीं काटा। इस पर टीम के सदस्यों ने बताया कि इलाके में रहने वाले दिनेश सिंह की आईजीआरएस शिकायत पर ही कुत्तों को पकड़ने पहुंचे हैं। लोगों ने किसी की एक बात नहीं सुनी और आक्रोशित हो गए। आरोप है कि मोहल्ले में रहने वाले जानू, राहुल, वन्दना व वन्दना के पति राहल, उपाध्याय, रवि नारायण भी आ गए और टीम से भिड़ गए। पहले गाली-गलौज फिर दौड़ा-दौड़ाकर पीटना शुरू कर दिया। डॉग कैचिंग वाले दस्ते की गाड़ी को भी तोड़ दिया। मारपीट में सभी कर्मचारी चुटहिल हो गए और पुलिस को फोन किया। किसी तरह वहां से भागकर खुद को सुरक्षित किया। सूचना पर पनकी थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची। पनकी थाना प्रभारी मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि सरोजनी नगर निवासी नगर निगम कर्मचारी समीर बाल्मीकि की तहरीर पर जानू, राहुल, वंदना, वंदना के पति राहुल, उपाध्याय, रवि नारायण और मोहल्ले के अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला करना, सरकारी कार्य में बाधा, बलवा, जान से मारने की धमकी देना समेत अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। जल्द ही आरोपियों को अरेस्ट करके जेल भेजा जाएगा। वीडियो बना अहम साक्ष्य, आरोपी घर छोड़कर फरार पनकी थाना प्रभारी ने बताया कि नगर निगम की टीम ने मारपीट का लाइव वीडियो बना लिया है। इसमें टीम पर हमला करने वाले आरोपियों को चिह्नित किया जा रहा है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से आरोपी घर छोड़कर भाग निकले हैं। वीडियो के आधार पर मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसी आधार पर जल्द ही आरोपियों को अरेस्ट करके जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein