आज सुरक्षा भवन का उद्घाटन करेंगे सीएम योगी:गोरखनाथ मंदिर क्षेत्र की सुरक्षा के लिए 9.18 करोड़ से हुआ है निर्माण

गोरखपुर दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को सुरक्षा भवनों का उद्घाटन करेंगे। इसे गोरखनाथ मंदिर क्षेत्र की सुरक्षा के लिए बनाया गया है। दोनों भवनों को बनाने में 9 करोड़ 18 लाख रुपये की लागत आयी है। दोनों भवन एक-दूसरे से लगे हुए हैं। स्टिल्ट प्लस 4 तल के दोनों भवन बनाए गए हैं। यहां अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय एवं कंट्रोल रूम होगा। इसके साथ ही पुलिस स्टोर रूम एवं मेंटीनेंस वर्कशॉप भी इसमें बनाया गया है। मंदिर परिसर से सटे इन भवनों का लोकार्पण करने के बाद सीएम उपस्थित लोगों को संबोधित भी करेंगे। प्रशासन की ओर से कार्यक्रम की तैयारी की जा चुकी है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein