आजमगढ़ में धूमधाम से मनाया गया खालसा साजना दिवस:देर रात तक चलता रहा लंगर, बड़ी संख्या में लोगों ने लिया प्रसाद


                 आजमगढ़ में धूमधाम से मनाया गया खालसा साजना दिवस:देर रात तक चलता रहा लंगर, बड़ी संख्या में लोगों ने लिया प्रसाद

आजमगढ़ में धूमधाम से मनाया गया खालसा साजना दिवस:देर रात तक चलता रहा लंगर, बड़ी संख्या में लोगों ने लिया प्रसाद

आजमगढ़ के शहर कोतवाली स्थित विट्ठल घाट पर बैसाखी का पावन पर्व खालसा साजना दिवस के रूप में धूमधाम के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सभी धर्म और समाज के लोग शामिल हुए। शाम 8:00 बजे से शुरू हुआ यह कार्यक्रम रात्रि 12:30 बजे तक चलता रहा। सिख समाज के धर्मगुरु राजू सिंह सरदार प्रबंधक ने बताया कि गुरु गोविंद सिंह महाराज ने 1699 में पंजाब के आनंदपुर साहब में पांच प्यारों को अमृत पान कराया था। अमृत पान करने के साथ ही खालसा पंथ की स्थापना की थी और न्यारा पंत खालसा बनाया। गुरु महाराज ने सभी को अपने वचनों से कृतार्थ किया था और खुद भी अमृत पान कर शब्द का उच्चारण किया था जो कि गुरु गोविंद सिंह की वाणी है। देर रात तक चलता रहा लंगर
सिख धर्म गुरु राजू सिंह सरदार ने बताया कि शाम को 8:00 बजे से रात 12:30 बजे तक रहराज साहब का पाठ कीर्तन अरदास का कार्यक्रम किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में सभी समाज के लोगों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के अंत में कडाह लंगर आयोजित किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होकर गुरु का प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर सिख धर्मगुरु सतनाम सिंह, कृपाल सिंह, अजय कुमार सहित बड़ी संख्या में सिख समाज और सभी समाज के लोग शामिल रहे।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein