आगरा में सुबह से निकली तेज धूप:सुबह 8 बजे से 30°C हुआ पारा, दिन में 41°C तक पहुंच सकता है तापमान


                 आगरा में सुबह से निकली तेज धूप:सुबह 8 बजे से 30°C हुआ पारा, दिन में 41°C तक पहुंच सकता है तापमान

आगरा में सुबह से निकली तेज धूप:सुबह 8 बजे से 30°C हुआ पारा, दिन में 41°C तक पहुंच सकता है तापमान

आगरा में गुरुवार सुबह से ही तेज धूप के साथ गर्मी का असर महसूस किया जा रहा है। दिन की शुरुआत के साथ ही तापमान बढ़ने लगा है और आज भी गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं। शहर में आज सुबह से मौसम साफ बना हुआ है और धूप तेज है। सुबह लगभग 8 बजे तापमान 30°C लगभग रहा। न्यूनतम तापमान करीब 27 से 28°C के आसपास बने रहने का अनुमान है। जिससे दिन की शुरुआत ही गर्माहट के साथ हुई। जैसे-जैसे दिन चढ़ रहा है, तापमान तेजी से बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार आज अधिकतम तापमान 40 से 41 डिग्री के बीच बना रह सकता है। दिनभर तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा। पिछले कुछ दिनों से आगरा में तापमान लगातार 40 डिग्री के आसपास बना हुआ है, जिससे दोपहर के समय बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। आने वाले दिनों में भी गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है और तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। अगले 7 दिन का पूर्वानुमान पिछले 7 दिन का मौसम


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein