आगरा में चला नगर निगम का बुलडोजर:फुटपाथ घेरने वालों को चेतावनी, दोबारा कब्जे पर जब्त किया जाएगा सामान


                 आगरा में चला नगर निगम का बुलडोजर:फुटपाथ घेरने वालों को चेतावनी, दोबारा कब्जे पर जब्त किया जाएगा सामान

आगरा में चला नगर निगम का बुलडोजर:फुटपाथ घेरने वालों को चेतावनी, दोबारा कब्जे पर जब्त किया जाएगा सामान

आगरा में स्थानीय कारोबारियों की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद नगर निगम ने गुरुवार को बजीरपुरा क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। निगम की टीम ने सड़क किनारे अवैध रूप से लगाए गए दर्जनों ठेल-धकेल और खोखों को हटवाया तथा फुटपाथ और सड़कों पर फैले सामान को दुकानदारों से अंदर कराकर मार्ग को खाली कराया। कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति रही। जैसे ही नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची, कई अतिक्रमणकारियों ने स्वयं ही अपना सामान हटाना शुरू कर दिया, जबकि कुछ स्थानों पर निगम कर्मियों को सख्ती भी करनी पड़ी। अभियान के दौरान सड़क और फुटपाथ पर फैले सामान को हटाकर यातायात को सुचारू बनाने का प्रयास किया गया। नगर निगम अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि भविष्य में दोबारा अतिक्रमण पाया गया तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उनका सामान जब्त कर लिया जाएगा। अतिक्रमण के कारण न केवल व्यापार प्रभावित हो रहा था, बल्कि ग्राहकों और राहगीरों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। वहीं, निगम प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि शहर के अन्य क्षेत्रों में भी इसी तरह का अभियान चलाया जाएगा, ताकि सड़क और फुटपाथ पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त हो सकें।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein