अलीगढ़ में साध्वी प्राची बोलीं- AMU आतंकवादियों की नर्सरी:छात्र के कमरे से हथियार मिलना आंतकवादी होने का सबूत, रासुका लगाई जाए


                 अलीगढ़ में साध्वी प्राची बोलीं- AMU आतंकवादियों की नर्सरी:छात्र के कमरे से हथियार मिलना आंतकवादी होने का सबूत, रासुका लगाई जाए

अलीगढ़ में साध्वी प्राची बोलीं- AMU आतंकवादियों की नर्सरी:छात्र के कमरे से हथियार मिलना आंतकवादी होने का सबूत, रासुका लगाई जाए

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) आतंकवादियों की नर्सरी है। यह वही एएमयू है, जिसने हिंदुस्तान का विभाजन किया। आज भी यहां का माहौल वैसा ही है। यहां के बॉयज हॉस्टल पढ़ाई के लिए नहीं, बल्कि अवैध हथियारों और फर्जी मार्कशीट के भंडारण केंद्र बन गए हैं। छात्र शहजाद के हॉस्टल से हथियार मिलना आंतकवादी होने की बात को पुख्ता करते हैं। सरकार से मांग है कि यूनिवर्सिटी में चल रहे अवैध धंधों की हाईलेवल जां हो, जो भी दोषी हो, उसे कड़ी सजा मिले। ये बातें साध्वी प्राची ने बुधवार को अलीगढ़ में कहीं। वह निजी कार्यक्रम में शामिल होने आई थीं। एएमयू में नकली नोटों और हथियारों का धंधा हो रहा साध्वी प्राची ने कहा-एएमयू के हॉस्टल में जाली नोट, कारतूस मिलना ठीक बात नहीं है। यहां देश और विदेश से बच्चे अपना भविष्य बनाने आते हैं। वहां पर हथियारों और नकली नोटों का धंधा नहीं होना चाहिए। इससे छात्रों में गलत मैसेज जायेगा। उनके मन में भय की भावना भी पैदा होगी। इस पर रोक लगनी चाहिए। कैंपस में पढ़ाई के लिए अच्छा माहौल बनाने की जरूरत है। जो कि अभी एएमयू में नहीं दिख रहा। शहजाद के खिलाफ रासुका लगनी चाहिए एएमयू के हॉस्टल में शहजाद के कमरे से हथियार और नकली नोट मिले थे। प्रिंसिपल ने उसे सस्पेंड कर मामले से पल्ला झाड़ लिया। ये काफी नहीं है। उसके खिलाफ रासुका लगनी चाहिए। वह आतंकवादी है। उसके कमरे से जो सामान मिले हैं वो इस बात को पुख्ता करते हैं। उसे हरगिज नहीं बख्शना चाहिए। उसकी गतिविधियों की बारीकी से जांच होनी चाहिए। एएमयू के अधिकारी सबसे बड़े भू-माफिया एएमयू के अधिकारी सबसे बड़े भू-माफिया हैं। जिन्होंने सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे कर रखे हैं। इसकी भी जांच होनी चाहिए। आखिर उनकी हिम्मत कैसे हुई सरकारी जमीनों पर कब्जा करने की। उनके किन लोगों से कनेक्शन है इसका भी पता लगना चाहिए। अब जानिए शहजाद कौन है और उसका एएमयू से क्या कनेक्शन है ​थाना क्वार्सी थाना क्षेत्र की एफएम टावर के पास रिहायसी इलाके में 7 अप्रैल की रात को एक मकान में नकाबपोश युवक ने फायरिंग की थी। इसकी पहचान पुलिस को एएमयू छात्र शहजाद के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 8 अप्रैल को एएमयू के सर जियाउद्दीन हॉल में दबिश दी थी। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी छात्र तो फरार हो गया था, लेकिन उसके कमरे से नकली नोट, फर्जी मार्कशीट, कारतूस और मैगजीन बरामद हुई थी। इस मामले में एएमयू प्रशासन ने आरोपी छात्र को निस्कासित कर दिया था। ये खबर भी पढ़िए- नोएडा बवाल- RJD की 2 महिला प्रवक्ताओं पर FIR, गलत VIDEO पोस्ट कर माहौल बिगाड़ने का आरोप नोएडा में 2 दिन हुए बवाल के बाद आज यानी बुधवार को फैक्ट्रियां खुल गई हैं। हालात सामान्य हैं। जगह-जगह फोर्स तैनात है। CCTV और ड्रोन से निगरानी की जा रही है। 16 कंपनी RAF और पीएसी लगाई गई है। नोएडा सेक्टर 63, 84, 85, 80, फेस 2 में पुलिस ने फ्लैगमार्च किया। इस बीच, नोएडा साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में राजद की दो महिला प्रवक्ताओं कंचना यादव और प्रियंका भारती पर FIR दर्ज की गई है। पूरी खबर पढ़िए


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein