अलीगढ़ में बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:पहली पत्नी ने दूसरी पर लगाया हत्या का आरोप, 36 बीघा जमीन के विवाद में उलझा मामला


                 अलीगढ़ में बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:पहली पत्नी ने दूसरी पर लगाया हत्या का आरोप, 36 बीघा जमीन के विवाद में उलझा मामला

अलीगढ़ में बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:पहली पत्नी ने दूसरी पर लगाया हत्या का आरोप, 36 बीघा जमीन के विवाद में उलझा मामला

अलीगढ़ के गोंडा क्षेत्र के गांव अददू की नगरिया में बुधवार शाम करीब 4 बजे को 80 वर्षीय अर्जुन सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत की खबर फैलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की बड़ी पत्नी ने छोटी पत्नी पर संपत्ति के लालच में हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है। अर्जुन सिंह (पुत्र राजाराम) पिछले काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनकी दो पत्नियां थीं। पहली पत्नी प्रकाशी देवी चोरोली की रहने वाली हैं, जबकि दूसरी पत्नी कल्लो देवी जंगी नगरिया की निवासी हैं। बताया जा रहा है कि दोनों पत्नियों से अर्जुन सिंह की कोई संतान नहीं थी। 36 बीघा जमीन बनी विवाद की वजह स्थानीय लोगों के अनुसार, अर्जुन सिंह के पास लगभग 36 बीघा कृषि भूमि थी। कुछ समय पहले उन्होंने यह पूरी जमीन अपनी दूसरी पत्नी कल्लो देवी के नाम कर दी थी। आज अचानक हुई उनकी मृत्यु को पहली पत्नी ने स्वाभाविक मानने से इनकार कर दिया है। पहली पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप मौत की सूचना मिलते ही पहली पत्नी प्रकाशी देवी अपने मायके चोरोली से अददू की नगरिया पहुंचीं। उन्होंने आरोप लगाया कि कल्लो देवी ने जमीन हड़पने के उद्देश्य से अर्जुन सिंह की हत्या की है। प्रकाशी देवी ने तुरंत थाने पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी दी। गोंडा थाना इंस्पेक्टर बालेन्द्र सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से कोई लिखित तहरीर (शिकायत) प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद मामले में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein