अलीगढ़ में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत:ससुराल जाते समय हुआ हादसा, पुलिस चालक की तलाश में जुटी

अलीगढ़ के अतरौली थाना क्षेत्र के नरौना 12 नंबर पर बुधवार सुबह एक सड़क दुर्घटना में 50 वर्षीय स्कूटी सवार की मौत हो गई। यह हादसा लगभग 11 बजे हुआ। मृतक की पहचान हरदुआगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सफेदपुरा निवासी बुद्ध सैन पुत्र लाखन सिंह के रूप में हुई है। बुद्ध सैन अपनी स्कूटी से जनपद बुलंदशहर के ग्राम शहदमा स्थित अपनी ससुराल जा रहे थे। ग्राम मुरादपुर के निकट एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी स्कूटी को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बुद्ध सैन गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल बुद्ध सैन को अतरौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein