अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत:उन्नाव में बाइक सवार की जान गई, पुलिस जांच में जुटी


                 अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत:उन्नाव में बाइक सवार की जान गई, पुलिस जांच में जुटी

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत:उन्नाव में बाइक सवार की जान गई, पुलिस जांच में जुटी

उन्नाव के दही थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। दरोगा खेड़ा के निकट अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान बक्खाखेड़ा गांव निवासी पृथ्वीपाल (पुत्र मोहनलाल) के रूप में हुई है। वह देर रात किसी काम से बाइक पर जा रहा था। दरोगा खेड़ा के पास पहुंचते ही एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पृथ्वीपाल सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद राहगीरों और ग्रामीणों ने उसे उठाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी हालत बेहद गंभीर हो चुकी थी। युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दही थाना प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान करने का प्रयास कर रही है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपी वाहन चालक को जल्द गिरफ्तार कर उचित कार्रवाई की जाए। पुलिस फिलहाल मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein