![]()
अछल्दा ब्लॉक में 13 शिक्षक सेवानिवृत्त:चार शिक्षा मित्रों सहित सम्मान समारोह में दी गई विदाई
अछल्दा ब्लॉक संसाधन केंद्र पर बुधवार को सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान में एक विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विकास खंड के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों से कुल 13 शिक्षकों को विदाई दी गई। सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों में चार शिक्षा मित्र भी शामिल थे। यह कार्यक्रम खंड शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। जिन शिक्षकों को सम्मानित कर विदाई दी गई, उनमें इशनों देवी राजपूत, ओम कुमार, इंद्र कुमार शुक्ला, राजेंद्र प्रताप सिंह, मीरा देवी गुप्ता, अनिल दीक्षित, शाह परवेज, राकेश यादव, राकेश मिश्रा, शिवशंकर सिंह चौहान, इलम सिंह, सहदेव सिंह और कमलेश कुमारी शामिल हैं। ये लोग रहे मौजूद इस मौके पर कौशलेन्द्र सिंह, शिवनाथ सिंह, अमरीश कुमार, प्रहलाद ओमर, जितेंद्र पांडे, सतीश शर्मा, अशोक कुमार, अमित पाल, गरिमा गुप्ता, योगेश कुमार, प्रवेश कुमार, शिवम पांडे, अंकित, विशाल राजपूत, गणेश, सुमित, राहुल, शशिकांत राठौर, गिरीश नारायण, रेनू यादव और प्रदीप शाक्य सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
Source: Dainik Bhaskar via DNI News
Leave a Reply