गोंडा में PRD जवान की सड़क हादसे में मौत हो गई। आज सुबह जवान साथी के साथ बाइक से पुलिस लाइन ड्यूटी करने जा रहा था। ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवरटेक करते समय बाइक चला रहे जवान का कंधा ट्रैक्टर-ट्रॉली के हुक में फंस गया। इससे बाइक का बैलेंस बिगड़ गया। दोनों गिर पड़े। जवान के ऊपर से ट्रॉली का पिछला पहिया गुजर गया। साथी को गंभीर चोट आई है। हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे। थोड़ी देर में तड़प-तड़प कर जवान की मौत हो चुकी थी। उसके साथी को उठाकर आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। हादसा नगर कोतवाली क्षेत्र के महाराजगंज पुलिस चौकी के पास हुआ। मृतक जवान की पहचान मुडाडीहा गांव निवासी राम उत्तरी वर्मा (52) के रूप में हुई है। वहीं, कटाई माफी निवासी सत्यराम वर्मा (52) घायल हैं। हादसे की 3 तस्वीरें देखिए- ओवरटेक के चक्कर में PRD जवान की मौत हुई राम उत्तरी वर्मा गोंडा पुलिस लाइन में तैनात थे। उनके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा मनोज कुमार (28) और छोटा अरविंद कुमार (19)। दोनों अभी पढ़ाई करते हैं। वह रविवार सुबह साथी सत्यराम वर्मा के साथ एक ही बाइक से पुलिस लाइन ड्यूटी करने जा रहे थे। राम उत्तरी वर्मा बाइक चला रहे थे। बाबा शिवनाथ मंदिर के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवरटेक करने लगे। इसी दौरान राम उत्तरी वर्मा का कंधा ट्रैक्टर-ट्रॉली में लगे हुक में फंस गया। बाइक का बैलेंस बिगड़ा और हादसा हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही महाराजगंज पुलिस चौकी और नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक राम उत्तरी वर्मा की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने एम्बुलेंस बुलवाकर सत्यराम को अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है।
CCTV में क्या दिख रहा, जानिए
हादसे का वीडियो सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि सड़क पर भीड़ है। ईंट लादकर ट्रैक्टर-ट्रॉली जा रही है। पीछे से बाइक पर दोनों पीआरडी जवान आ रहे हैं। इसी बीच बाइक सवार जवान ट्रॉली को ओवरटेक करने लगते हैं। ट्रॉली को क्रॉस करते ही जवान का कंधा ट्रॉली में फंस गया। दोनों जवान बाइक से गिर पड़े। ट्रॉली का पिछला पहिया एक जवान के ऊपर से गुजर गया। दोनों की चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़े और दोनों को उठाया। थोड़ी देर में एक जवान की मौत हो गई। ———————— यह खबर भी पढ़ें … MSC पास ट्यूशन टीचर बना फर्जी IAS, यूपी में 4 गर्लफ्रेंड बनाईं, 3 को किया प्रेग्नेंट गोरखपुर में फर्जी IAS गौरव कुमार सिंह उर्फ ललित किशोर पकड़ा गया। वो सिर्फ IAS प्रोटोकॉल मेनटेन करके लिए हर महीने 5 लाख रुपए खर्च कर रहा था। 10-15 लोगों की टीम उसके आगे-पीछे चलती थी। सफेद इनोवा पर लाल-नीली बत्तियां लगाकर वह गांवों का दौरा करता था। पढ़िए पूरी खबर….
https://ift.tt/59kAHns
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply