DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

DRDO के 2 साइंटिस्ट की मौत का एक ही पैटर्न:अचानक तबीयत बिगड़ने से जान गई, परिजन हार्ट अटैक मान रहे, डॉक्टरों ने शक जताया

डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (DRDO) के 2 साइंटिस्ट की मौत का एक ही पैटर्न है। पहले लखनऊ (यूपी) और अब अलवर में वैज्ञानिक की अचानक मौत हो गई, अब दोनों साइंटिस्ट की मौतें मिस्ट्री बन गई हैं। लखनऊ के साइंटिस्ट आकाशदीप गुप्ता (30) की शादी के 6 महीने बाद 21 अक्टूबर को अचानक घर पर तबीयत बिगड़ी और उनकी सांसें थम गईं। वहीं, 27 नवंबर को अलवर के साइंटिस्ट आदित्य वर्मा (28) की शादी को तो 2 दिन भी नहीं बीते थे कि उनकी भी मौत हो गई। परिवार हार्ट अटैक की आशंका जता रहा है, लेकिन डॉक्टरों को संदेह है। लखनऊ के साइंटिस्ट की मौत को भी हार्ट अटैक माना जा रहा था, पर अब तक स्पष्ट नहीं है कि उनकी मौत का असली कारण क्या था। दोनों वैज्ञानिकों की मौत कई सवाल खड़े कर रही हैं। DRDO: क्यों है यह भारत की सुरक्षा के लिए अहम? DRDO भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय का एक अनुसंधान और विकास संगठन है। इसकी स्थापना 1958 में हुई थी। इसका मुख्य उद्देश्य भारत को मॉडर्न रक्षा प्रौद्योगिकीय से लैस करना और आत्मनिर्भर बनाना है। डीआरडीओ में काम करने वाले साइंटिस्ट बड़े-बड़े मिशन में काम करते हैं। लखनऊ के साइंटिस्ट आकाशदीप गुप्ता ब्रह्मोस मिसाइल मिशन में काम कर रहे थे। आदित्य की ड्यूटी डीआरडीओ की डिफेंस फूड रिसर्च लेबोरेटरी, मैसूर में थी। वे करीब दो महीने पहले ही यहां गए थे। हालांकि, उनके काम को लेकर खास जानकारी सामने नहीं आ सकी है हार्ट अटैक से मौत की संभावना कम अलवर के आदित्य का पोस्टमॉर्टम करने वाले मेडिकल ज्यूरिस्ट डॉ. पीसी सैनी ने कहा- पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है, लेकिन प्रारंभिक तौर पर हार्ट अटैक से मौत की संभावना कम है। शरीर पर कोई बाहरी निशान नहीं थे। अलवर के शिवाजी पार्क थाना के ASI समयदीन ने बताया- आदित्य सुबह करीब 5 बजे टॉयलेट गए थे। जब वे काफी देर तक नहीं लौटे, तो परिवार ने दरवाज़ा तोड़ा और उन्हें बाथरूम में बेहोश पाया। शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं हैं। परिवार ने किसी भी तरह के संदेह से इनकार किया है। अब हम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। हनीमून की तैयारी थी, घर से उठी अर्थी आदित्य के परिवार ने बताया कि आदित्य और नव्या ने 29 नवंबर से लगभग 10 दिनों के हनीमून की योजना बनाई थी, जिसके लिए टिकट भी बुक कर लिए गए थे। आदित्य और नव्या की अरेंज मैरिज थी, और लगभग एक साल पहले ही दोनों का रिश्ता तय हुआ था। आकाशदीप गुप्ता की 6 महीने पहले हुई थी शादी आकाशदीप गुप्ता मूल रूप से लखनऊ के थे। उनके माता-पिता ओमनगर, आलमबाग में रहते हैं। वह पत्नी भारती गुप्ता के साथ दिल्ली में रहते थे। पत्नी केनरा बैंक में है। दोनों की शादी अप्रैल में हुई थी और वे दिवाली पर घर आए थे। इंजीनियर पिता कुलदीप गुप्ता ने बताया था कि बेटा दिल्ली में पोस्टेड था और बहू के साथ दिवाली पर घर आया था। सबने खुशी-खुशी दिवाली मनाई थी। रात में खाना खाकर सब लोग सो गए। कुछ देर बाद बेटे की तबीयत बिगड़ने लगी और हॉस्पिटल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ….
साइंटिस्ट की मौतों से जुड़ी ये 2 खबरें भी पढ़िए…. 1. शादी के 2 दिन बाद दूल्हे की मौत:DRDO में अफसर थे, साइलेंट अटैक की आशंका; बेसुध हुई दुल्हन डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (DRDO) के अफसर की शादी के दो दिन बाद मौत हो गई। वह गुरुवार सुबह 6 बजे बाथरूम में अचेत मिले थे। हॉस्पिटल ले जाने पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया पढ़ें पूरी खबर 2. लखनऊ में ब्रह्मोस मिसाइल के इंजीनियर की मौत:6 महीने पहले हुई थी शादी, 7 साल से मिसाइल मिशन में काम कर रहे थे लखनऊ में रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) में कार्यरत ब्रह्मोस मिसाइल के सिस्टम इंजीनियर की मौत हो गई। उनकी पहचान आकाशदीप गुप्ता (30) के रूप में हुई है। पढ़ें पूरी खबर


https://ift.tt/ljrOHBd

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *