पिछले 7 सालों में इन दिनों सबसे ठंडी रातें हैं। वर्ष 2019 से 2025 के बीच इन दिनों न्यूनतम तापमान सबसे कम है। इस समयावधि में सबसे अधिक गर्म रात वर्ष 2021 में रही थी।
मौसम विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार, 6 दिसंबर 2025 को न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जोकि पिछले 7 सालों में सबसे कम है। जबकि इस समयावधि में इस डेट को सबसे अधिक न्यूनतम तापमान वर्ष 2021 में रहा था। 6 दिसंबर 2021 को न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस था। यानि दिसंबर की शुरुआत में पिछले सालों में भी इतनी अधिक ठंड नहीं थी। देखें पिछले 7 सालों में 6 दिसंबर को अधिकतम और न्यूनतम तापमान की स्थिति… रविवार को मौसम का हाल रविवार को सुबह से ही मौसम खुला हुआ है। सुबह से ही धूप निकल रही है। मौसम साफ है। कोहरा और धुंध फिलहाल नहीं है। शनिवार को भी लगभग ऐसा ही मौसम था। पूर्वानुमान
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी तापमान में ज्यादा उतार-चढ़ाव की संभावना नहीं है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान लगभग ऐसा ही रहने की संभावना है।
देखें कितना रह सकता है तापमान…
https://ift.tt/dON6I5F
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply