उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग ने दस क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी (RO) कार्यालयों के लिए अधिकारियों की तैनाती में संशोधन करते हुए पांच नए प्राचार्यों को क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी के पद पर नियुक्त किया है। यह कदम 29 अक्टूबर को जारी पिछली सूची में आई विसंगतियों और कुछ प्राचार्यों द्वारा कार्यभार ग्रहण न करने के आग्रह के बाद उठाया गया है। पिछली सूची में आईं थीं दिक्कतें 29 अक्टूबर को जारी नियुक्ति आदेश में डॉ. जय प्रकाश सिंह का नाम शामिल था, जिनकी दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु हो चुकी थी। साथ ही, डॉ. श्याम शंकर सिंह की सेवानिवृत्ति 31 अक्टूबर को होनी थी। इसके अलावा, कुछ अन्य प्राचार्यों ने अपनी सेवानिवृत्ति की नज़दीकी तिथि और निजी/पारिवारिक समस्याओं का हवाला देते हुए RO का कार्यभार संभालने के बजाय अपने मूल पद पर बने रहने का आग्रह किया था। पांच नए अधिकारियों को मिली तैनाती शासन के विशेष सचिव गिरिजेश कुमार त्यागी ने 2 दिसंबर को संशोधित सूची जारी की। इसमें पाँच नए प्राचार्यों को क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी बनाया गया है। जारी आदेश में नवनियुक्त अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने तैनाती स्थल पर शीघ्र कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। शेष अफसरों की तैनाती पहले की तरह बनी रहेगी।
https://ift.tt/Y2a4CJA
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply