DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

400 मीटर हर्डल रेस का चैंपियन था अभिषेक:सुसाइड के बाद दोस्त बोले-एक अच्छा एथलीट चला गया, घरवालों को रो-रो कर बुरा हाल

आगरा पुलिस लाइन में शनिवार रात को छात्र अभिषेक यादव ने फंदे से लटककर सुसाइड कर लिया था। परिजन शव को पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए कन्नौज ले गए। अभिषेक के सुसाइड की गुत्थी सुलझी नहीं है। न तो कोई सुसाइड नोट मिला है और न ही कोई वजह सामने आई है। सूचना पर पहुंचे दोस्तों ने बताया कि वो बहुत अच्छा एथलीट था। 400 मीटर हर्डल रेस में कई मेडल जीत चुका था। बेटे की मौत ने परिवार को तोड़ दिया है। आगरा पुलिस लाइन में घुड़सवार सिपाही विनोद यादव के 22 साल के बेटे अभिषेक यादव ने शनिवार को अपने घर में सुसाइड कर लिया था। अभिषेक का परिवार कन्नौज शादी समारोह में गया था। अभिषेक भी उनके साथ था, लेकिन शुक्रवार को वो वहां से दिल्ली पुलिस के एग्जाम के कारण वापस लौट आया था। अभिषेक के दोस्तों ने बताया कि घर आकर उसने अपने कई दोस्तों से शाम 4 बजे तक बात की थी। मगर, इसके बाद उसने किसी का फोन नहीं उठाया। दोस्तों ने जब उसे कई बार कॉल किया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। उसके पिता ने भी फोन किया था। मगर, कॉल बैक नहीं आई तो उन्होंने घर के पास रहने वाले उसके दोस्तों को फोन कर उससे बात कराने को कहा था। दोस्त जब घर आए तो दरवाजा अंदर से बंद था। उन्होंने दरवाजा खोला। अंदर जाकर देखा तो अभिषेक फंदे पर झूल रहा था। दोस्तों ने शोर मचाया। पड़ोसी आ गए। आनन-फानन में शव को नीचे उतारा गया। अभिषेक के परिजनों को सूचना दी गई। आर्मी में सलेक्शन हो गया था, पुलिस में जाना था अभिषेक आगरा यूनिवर्सिटी के छलेसर कैंपस से बीपीएड की पढ़ाई कर रहा था। उसके दोस्तों ने बताया कि वो बहुत हंसमुख था। स्पोर्ट्स में हमेशा आगे रहता था। वो 400 मीटर हर्डल की तैयारी कर रहा था। अच्छा एथलीट था। कुछ दिन पहले ओपन यूनिवर्सिटी गेम्स में गोल्ड जीता था। दिल्ली पुलिस में भर्ती की तैयारी कर रहा था। एक बार आर्मी में सलेक्शन हो चुका था, लेकिन परिजनों के कहने पर वो गया नहीं। घर वालों ने भी बताया कि वो कॉलेज की फीस भरने और दिल्ली पुलिस एग्जाम के चलते कन्नौज से शनिवार को आया था। कई दिनों से कॉलेज नहीं आया दोस्तों ने बताया था कि वो रेग्युलर कॉलेज आता था, लेकिन पिछले एक सप्ताह से वो नहीं आ रहा था। उसने बताया था कि परिवार में शादी है। उसे कभी तनाव में नहीं देखा। उसने ये कदम क्यों उठाया, समझ नहीं आ रहा। सभी हैरान हैं।


https://ift.tt/mHKn2UJ

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *