DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

14 दिसंबर को गीता जयंती का रजत जयंती समारोह:गोंडा में लाखों श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद, श्रीमद्भागवत गीता के श्लोकों पर होगी चर्चा

गोंडा जिले के रामलीला मैदान में 14 दिसंबर को गीता जयंती के उपलक्ष्य में रजत जयंती समारोह का आयोजन किया जाएगा। गीता गोष्ठी संस्था द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में लाखों लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। कार्यक्रम को लेकर आज गोंडा में एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई, जिसमें विस्तृत जानकारी दी गई। समारोह के दौरान श्रीमद्भागवत गीता के प्रत्येक श्लोक पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। लोगों को श्लोकों के एक-एक शब्द का अर्थ समझाया जाएगा। इसके अतिरिक्त, कई सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम के समापन पर श्रीमद्भागवत गीता का वितरण किया जाएगा और बड़े पैमाने पर भंडारे का भी आयोजन होगा। गीता गोष्ठी के संस्थापक इंजीनियर सुरेश कुमार दूबे ने बताया कि उनकी संस्था पिछले 25 वर्षों से समाज में आध्यात्मिक चेतना, सांस्कृतिक मूल्यों और गीता के प्रचार-प्रसार के लिए कार्य कर रही है। बीते 25 वर्षों से गोंडा के रामलीला मैदान स्थित भगवान शिव मंदिर पर प्रत्येक रविवार को श्रीमद्भागवत गीता के श्लोकों पर चर्चा की जाती है। इस कार्यक्रम में गोंडा के साथ-साथ आसपास के कई जनपदों से भी लोग शामिल होंगे, जिनके लिए निमंत्रण पत्र भेजे जा रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए हैं, जिसके तहत पुलिस प्रशासन ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया है। गोंडा नगर पालिका प्रशासन द्वारा पानी की व्यवस्था और साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।


https://ift.tt/oisZY0L

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *