आगरा में 14 दिसंबर को नगर कीर्तन निकाला जाएगा। नगर कीर्तन गुरुद्वारा माईथान से शुरू होकर गुरुद्वारा गुरु का ताल पर खत्म होगा। नगर कीर्तन में गतका के साथ ही कई तरह की झांकियां भी होंगी। नगर कीर्तन का जगह-जगह का स्वागत होगा। आज गुरुद्वारा माईथान में नगर कीर्तन के आमंत्रण पत्र का विमोचन किया गया। सिख धर्म के दसवें गुरु गुरु गोविंद सिंह महाराज के प्रकाश पर्व से पहले 14 दिसंबर को नगर कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। गुरुद्वारा माईथान में नगर कीर्तन की जानकारी देने के साथ सिख समाज की केंद्रीय संस्था श्री गुरु सिंह सभा माईथान ओर गुरुद्वारा गुरु का ताल के साथ-साथ आगरा के सभी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी व सिख संस्थाओं के पदाधिकारियों ने आमंत्रण पत्र का विमोचन किया।
नगर कीर्तन का आयोजन कर रही श्री गुरु सिंह सभा माईथान के प्रधान कवलदीप सिंह ने बताया कि नगर कीर्तन में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के स्वरूप को शानदार फूलों से सजी पालकी में विराजमान किया जाएगा। नगर कीर्तन के सबसे आगे दो पहिया वाहन चलेंगे। जिनके पीछे दर्जन भर घोड़ों का एक जत्था होगा। जिस पर हाथों में निशान साहिब लिए सिंह सवार होंगे।
हेड ग्रंथी ज्ञानी कुलविंदर सिंह ने बताया कि नगर कीर्तन घटिया चौराहा, एमडी जैन हरी पर्वत चौराहा, स्पीड कलर लैब से मुड़कर आरबीएस चौराहे से मास्टर प्लान होते हुए खंदारी पहुंचेगा। यहां से नगर कीर्तन सर्विस रोड पर होते हुए ट्रांसपोर्ट नगर चौराहे से सर्विस लेन पर आएगा और सीधे गुरुद्वारा गुरु का ताल पर जाकर समाप्त होगा।
गुरुद्वारा गुरु का ताल के ग्रंथी अजायब सिंह टीटू और महंत हरपाल सिंह ने बताया नगर कीर्तन में गुरुद्वारा गुरु का ताल के रंजीत अखाड़े के सदस्य गतका का प्रदर्शन करते हुए चलेंगे। विभिन्न तरह के शास्त्रों का इस्तेमाल करेंगे।
दलजीत सिंह सेतिया ने बताया हर वर्ष की तरह पालकी के आगे गुरु पंथी के दास संस्था के सदस्यों के साथ-साथ अनेक महिला पुरुष नंगे पैर पूरे नगर कीर्तन मार्ग में झाड़ू की सेवा देने के साथ-साथ पानी का छिड़काव और पुष्प वर्षा करते चलेंगे। पालकी के आगे पंज प्यारेऔर निशानची साहिबान भी रहेंगे।
नगर कीर्तन के लिए महिला व पुरुषों के लिए ड्रेस कोड तैयार किया गया है। सभी पुरुष सफेद कुर्ता पजामा या पैंट शर्ट पहनेंगे। नीली या केसरी रंग की पगड़ी बांधे। इसी तरह से महिलाओं से सफेद सूट पर नीली या केसरी चुन्नी ओड़कर नगर कीर्तन में शामिल होने की अपील की गई है।
समन्वयक बंटी ग्रोवर ने बताया कि नगर कीर्तन में नवें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर साहिब महाराज व उनके तीन सिख भाई मती दास जी, भाई सती दास जी और भाई दयाला जी की शहादत को दर्शाती झांकी होगी। पंजाब का बैकपाईपर बैंड और स्थानीय बैंड भी होंगे।
पोस्टर विमोचन के दौरान,इंदरजीत सिंह गुजराल,जगदीप सिंह साहनी,हरजोत सिंह साहनी, श्याम भोजवानी,लक्की सेतिया,पाली सेठी, प्रवीन अरोङा ,वीरेंद्र सिंह वीरे,हर्षपाल सिंह सेठी बबलू अर्शी,राना रंजीत सिंह रविन्द्र ओबराय,रजिंदर पाल सिंह,अवतार सिंह, हरपाल सिंह, गुरप्रीत सिंह रौनक वाधवा,रघुबीर सिंह,जीतू बागड़ी ,सतविंदर सिंह ,सनी अरोड़ा आदि उपस्थित थे।
https://ift.tt/H4ztxZh
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply