हाथरस में हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने तीन युवकों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। महिला ने इस संबंध में आला पुलिस अधिकारियों को शिकायत पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता का आरोप है कि उसके साथ दो बार यह वारदात हुई है। महिला के अनुसार, पहली घटना 14 जुलाई की रात करीब 10:30 बजे हुई। जब उसने दरवाजा खोला, तो आगरा के तीन युवक जबरन उसके घर में घुस आए। पीड़िता का आरोप है कि तीनों ने उसे अकेला पाकर छेड़छाड़ की, फिर उसके मुंह, हाथ और पैर पकड़कर बारी-बारी से बलात्कार किया। पीड़िता ने रोकने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। महिला ने बताया कि उसने आरोपियों से कहा कि वे उसके भतीजे हैं और उन्हें शर्म आनी चाहिए, जिस पर उन्होंने जवाब दिया कि उनके धर्म में यह सब जायज है। आरोपी अवैध हथियारों के साथ आए थे और गोली मारने की धमकी दे रहे थे। वारदात के बाद उन्होंने घर में शराब पी और गाली-गलौज करते हुए भाग गए। पीड़िता ने सबसे पहले अपने पति को फोन पर घटना की जानकारी दी। उसने थाने में शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद, 8 दिसंबर की रात करीब 10 बजे, उन्हीं तीनों युवकों ने दोबारा उसके साथ बलात्कार किया और धमकी दी कि अगर उसने फिर शिकायत की तो उसकी लाश का भी पता नहीं चलेगा। पीड़ित महिला ने अब पुलिस के आला अधिकारियों को पत्र भेजकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उसने अपनी जान-माल को खतरा बताया है।
https://ift.tt/dFy9D0s
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply