DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

हाथरस में नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल:फर्जी नियुक्ति को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू, शहर में नहीं उठा कूड़ा

हाथरस नगर पालिका के सफाई और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू कर दी है। इसके चलते शहर में सफाई कार्य और पेयजल आपूर्ति ठप हो गई है। कर्मचारी नगर पालिका प्रशासन पर एक ‘फर्जी नियुक्ति’ का आरोप लगा रहे हैं और इसे रद्द करने की मांग कर रहे हैं। सफाई कर्मचारियों ने शहर का सफाई कार्य पूरी तरह रोक दिया है। वहीं, आउटसोर्सिंग पर लगे जलकल संस्थान के कर्मचारियों ने भी पानी की आपूर्ति बंद कर दी है, जिससे शहर की व्यवस्था चरमरा गई है। आज शहर में कूड़ा नहीं उठाया गया, जिससे जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए हैं। कर्मचारी नेताओं के अनुसार, नगर पालिका प्रशासन ने एक गलत नियुक्ति की है, जिसका वे विरोध कर रहे हैं। उनकी मुख्य मांग है कि या तो इस कथित फर्जी नियुक्ति को तत्काल रद्द किया जाए, या फिर आउटसोर्सिंग पर काम कर रहे सभी कर्मचारियों को स्थायी किया जाए। कर्मचारियों का कहना है कि 650 संविदा कर्मियों को भी स्थायी नियुक्ति दी जानी चाहिए। आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी… अपनी मांगों को लेकर कर्मचारियों ने नगर पालिका परिसर में जमकर नारेबाजी की और धरने पर बैठ गए हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं और फर्जी नियुक्ति निरस्त नहीं की गई, तो उनका आंदोलन सड़कों पर उतरेगा। इस मौके पर दिलीप कुमार डब्बू, उमेश चंचल, आकाश, जॉनी, जयवीर सहित काफी संख्या में कर्मचारी मौजूद थे।


https://ift.tt/4L2pAeM

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *