बस्ती में भाजपा ने स्नातक शिक्षक विधायक निर्वाचन 2026 के लिए अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी के जिला कार्यालय में आयोजित एक जनपदीय बैठक में कार्यकर्ताओं ने अधिकतम मतदाता पंजीकरण सुनिश्चित कर पार्टी प्रत्याशी को विजयी बनाने का संकल्प लिया। इस बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने की, जबकि अभियान के प्रदेश सह संयोजक और भाजपा प्रदेश मंत्री शंकर गिरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि शंकर गिरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्नातक शिक्षक चुनाव 2027 के विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से मतदाता पंजीकरण अभियान में पूरी निष्ठा से जुटने का आह्वान किया। गिरी ने बताया कि मतदाता फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 10 दिसंबर है, इसलिए सभी कार्यकर्ता तेजी से जनसंपर्क कर योग्य मतदाताओं को जोड़ें। उन्होंने बूथ स्तर पर संगठनात्मक शक्ति को मजबूत करने पर भी जोर दिया। जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने कहा कि स्नातक शिक्षक निर्वाचन भाजपा के वैचारिक आधार को मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने पार्टी के हर सदस्य से अपने संपर्क क्षेत्रों, विशेषकर विद्यालयों और शिक्षण संस्थानों में जाकर अधिक से अधिक योग्य मतदाताओं का पंजीकरण सुनिश्चित करने का आग्रह किया। मिश्र ने इस चुनाव को केवल राजनीतिक प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि संगठन की एकजुटता और शक्ति का प्रदर्शन बताया। बैठक का संचालन भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. रघुवर पांडेय ने किया। बैठक में उनकी सक्रिय भूमिका की सराहना की गई। इस बैठक में जिला सह संयोजक मनीष श्रीवास्तव, नंदलाल कन्नौजिया, रामवृक्ष निषाद, कृष्णकांत पांडेय, विवेकानंद शुक्ल, डॉ. अजीत मणि त्रिपाठी, संतोष सिंह और महेंद्र गौड़ सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
https://ift.tt/F18YxkU
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply