DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

सौरभ हत्याकांड में आईओ के बयानों पर जिरह हुई:मेरठ में मुस्कान ने पति की हत्या कर नीले ड्रम में शव को सील किया था

मेरठ के चर्चित सौरभ हत्याकांड में आज बृहस्पतिवार को केस के फर्स्ट विवेचक कर्मवीर सिंह की गवाही पर जिरह हुई। विवेचक से कोर्ट में मुस्कान-साहिल की तरफ से केस लड़ रही सरकारी वकील रेखा जैन ने तमाम सवाल पूछे। उससे क्रॉस सवाल किए। जिनका जबाव दिया गया। इसके साथ ही इस केस में अब 14वें गवाह की गवाही पूरी हो चुकी है। अगली डेट 9 दिसंबर लगी है। इस दिन केस के दूसरे विवेकच रमाकांत पचौरी की गवाही होगी। माना जा रहा है कि सौरभ राजपूत हत्याकांड में दिसंबर 2025 में ही फैसला आ सकता है। गद्दे का टुकड़ा भी कोर्ट में दिखाया गया विवेचक से डिफेंस की वकील ने तमाम सवाल पूछे। लगभग 1 घंटे से ज्यादा समय तक उनसे जिरह चली। पूछा गया कि सूचना मिली थी तो आपके साथ कौन कौन गया था? सौरभ की बॉडी किसमें मिली थी? मौके से क्या एविडेंस कलेक्ट किए थे? वहीं आज कोर्टरूम में वो एविडेंस भी दिखाए गए। इसमें सौरभ के कमरे में बिस्तर पर पड़े गद्दे का खून से सना हुआ वो पीस भी था। जिस पर सौरभ का खून लगा था। जो उसी कमरे से कलेक्ट किया गया था। डिलिवरी के बाद कैमरे पर आई मुस्कान वहीं आरोपित मुस्कान-साहिल को जिला जेल से ऑनलाइन वीसी के जरिए जोड़ा गया। दोनों की गवाह से तस्दीक कराई गई। मुस्कान अपनी डिलिवरी के बाद आज पहली बार ऑनलाइन पेश हुई थी। वो सूट पहने थी जबकि साहिल टीशर्ट, जींस में था। गवाह ने दोनों को पहचान लिया। मुस्कान कैमरे पर अकेली आई थी उसके साथ बेटी नहीं थी। गवाह से पूछे गए तमाम सवाल गवाह से पूछा गया कि सूचना के बाद मौके पर आपके साथ कौन गया था? दरवाजा खोलने के बाद कमरे की क्या स्थिति थी? कमरे में अंदर क्या-क्या था? पानी की टंकी खुली थी उसे किसने बंद किया। बताया कि आरोपियों ने क्राइम सीन पर पड़े खून को धोने के लिए पानी की टंकी खेाल दी थी। टंकी खोलकर ही वो बाहर घूमने चले गए थे। गद्दे पर खून लगा था या नहीं लगा था। गवाह को गददे का वो कटा हुआ टुकड़ा दिखाया गया जिसे देखकर उसने बताया कि अभी भी इस पर खून लगा है। इसे मौके से कलेक्ट किया था। नीले ड्रम के बारे में भी पूछा गया।


https://ift.tt/e7csb2a

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *