उत्तर प्रदेश पुलिस पुलिस ने रविवार को झंडा दिवस धूमधाम से मनाया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को उत्तर प्रदेश पुलिस ध्वज का लैपल-पिन भेंट कर सम्मानित किया गया। उत्तर प्रदेश के डीजीपी राजीव कृष्ण ने खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उत्तर प्रदेश पुलिस ध्वज का लैपल-पिन लगाया। इस मौके पर डीजीपी ने कहा कि यह अत्यंत गर्व और विशेष गरिमा का क्षण रहा। हमारा पुलिस ध्वज उत्तर प्रदेश पुलिस की वीरता, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और जनविश्वास का गौरवशाली प्रतीक है। यह ध्वज हमें सदा संकल्पित करता है कि हर परिस्थिति में संविधान, समाज और नागरिक सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। इस मौके पर डीजीपी के साथ–साथ एडीजी कानून व्यवस्था अमिताभ यश और एडीजी क्राइम एसके भगत मौजूद रहे। राज्यपाल को DG EOW ने लगाया लैपल-पिन इसी क्रम में राजभवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को डीजी ईओडब्ल्यू (आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन) नीरा रावत ने उत्तर प्रदेश पुलिस ध्वज का प्रतीकात्मक लैपल-पिन लगाया। इसके बाद डीजीपी राजीव कृष्ण ने राज्यपाल को फूलों का गुलदस्ता भेंट किया। राजीव कृष्ण ने इस मौके पर कहा कि राज्यपाल को लैपल-पिन लगाने व स्मृति चिन्ह भेंट करने का सौभाग्य हम सभी के लिए अत्यंत सम्मान, गरिमा और गौरव से परिपूर्ण क्षण था। हमारा पुलिस ध्वज उत्तर प्रदेश पुलिस की शौर्य-परंपरा, त्यागमयी सेवा और संविधान-निर्दिष्ट कर्तव्यनिष्ठा का जीवंत ध्वजवाहक है। यह हमें सदैव याद कराता है कि संविधान-समर्पित सेवा, नागरिक सुरक्षा और शांति-व्यवस्था के प्रति हमारा दायित्व सर्वोपरि है और हम इसे पूर्ण निष्ठा, साहस तथा संवेदनशीलता के साथ निभाते रहेंगे। इस मौके पर डीजीपी राजीव कृष्ण के अलावा एडीजी क्राइम एसके भगत मौजूद रहे।
https://ift.tt/qA4XTwP
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply