लंबे इंतजार के बाद आखिरकार रेलवे ने सहारनपुर-गोमतीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस का नया शेड्यूल जारी कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 8 नवंबर को वाराणसी से चार वंदे भारत ट्रेनों के वर्चुअल उद्घाटन के बाद यह ट्रेन शेड्यूल के फेर में फंसी रही थी और नियमित संचालन शुरू नहीं हो पाया था। लेकिन अब 9 दिसंबर से यह वंदे भारत एक्सप्रेस नियमित रूप से दौड़ेगी। 9 दिसंबर से शुरू होगा नियमित संचालन नए शेड्यूल के बाद सहारनपुर से लखनऊ जाने वाले यात्रियों को तेज, आरामदायक और प्रीमियम यात्रा का विकल्प मिलेगा। रेलवे का मानना है कि इस रूट पर वंदे भारत की शुरुआत से यात्रा समय में बड़ी राहत मिलेगी और यात्री संख्या में भी तेजी से बढ़ोतरी होगी। डालीगंज को जोड़ा गया, गोमतीनगर तक चलेगी ट्रेन रेलवे ने इस बार शेड्यूल में लखनऊ के डालीगंज रेलवे स्टेशन को भी शामिल किया है, जहां ट्रेन दोनों दिशाओं में 10 मिनट रुकेगी। खास बात यह है कि वंदे भारत अब लखनऊ तक नहीं बल्कि गोमतीनगर टर्मिनल तक संचालित की जाएगी। सहारनपुर से सुबह 5:05 बजे चलेगी, नौ घंटे में पहुंचेगी गोमतीनगर नए समय के अनुसार ट्रेन संख्या 26503 सहारनपुर-गोमतीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस सहारनपुर से सुबह 5:05 बजे रवाना होकर दोपहर 2:05 बजे गोमतीनगर पहुंचेगी। यानी यह तेज रफ्तार एक्सप्रेस लगभग नौ घंटे में सहारनपुर से गोमतीनगर पहुंचा देगी। वापसी में ट्रेन संख्या 26504 गोमतीनगर-सहारनपुर वंदे भारत एक्सप्रेस गोमतीनगर से दोपहर 3:10 बजे चलकर रात 11:50 बजे सहारनपुर पहुंचेगी। ट्रेन सप्ताह में सोमवार को छोड़कर छह दिन चलेगी। लखनऊ यात्रियों को मिलेगी राहत नगर विधायक राजीव गुंबर ने कहा कि वंदे भारत एक्सप्रेस के नियमित संचालन से लखनऊ जाने वाले यात्रियों को खासा लाभ मिलेगा। यह भी महत्वपूर्ण है कि ट्रेन सहारनपुर से बनकर संचालित होगी, जिससे क्षेत्र को सीधा फायदा मिलेगा। डालीगंज में 10 मिनट का स्टॉपेज रेलवे ने डालीगंज में दोनों दिशाओं में 10-10 मिनट का स्टॉपेज तय किया है। इसके अलावा मुरादाबाद में 5 मिनट रुकेगी। जबकि अन्य प्रमुख स्टेशनों पर 2-2 मिनट का स्टॉप है। सीतापुर सिटी में ट्रेन को पास किया जाएगा। ये रहेगा टाइम टेबल वापसी (गोमतीनगर से सहारनपुर)
https://ift.tt/XsuvzqG
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply