शीतकालीन सत्र के पहले दो दिन एसआईआर (संबलपुर इस्पात संयंत्र विवाद?) मुद्दे पर विपक्ष के हंगामे की भेंट चढ़ गए। लगातार दो दिन सदन स्थगित होता रहा। आखिरकार 9 दिसंबर को इस मुद्दे पर चर्चा की सहमति बन गई है। ऐसे में आज यानी सत्र के तीसरे दिन संसद की कार्यवाही सुचारु रूप से चलने की पूरी उम्मीद है।लेकिन संसद के बाहर सियासी बयानबाजी थमी नहीं। केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू के ‘वंदे मातरम’ और नेहरू-पटेल संबंधों वाले बयानों ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। जहां कांग्रेस ने इसे ऐतिहासिक तथ्यों का अपमान बताया, वहीं भाजपा ने विपक्ष पर सदन बर्बाद करने का आरोप लगाया।“ राजनाथ जी, आपकी पर्सनैलिटी से ये बयान मेल नहीं खाता”: प्रमोद तिवारी कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के उस बयान पर कड़ी आपत्ति जताई जिसमें उन्होंने कहा था कि नेहरू ने सरदार पटेल को डिप्टी पीएम बनाने में आनाकानी की थी। तिवारी ने कहा,“मुझे दुख है कि राजनाथ सिंह जी ऐसा कह रहे हैं। शायद उन पर उनकी पार्टी का असर हो गया है या उन्हें मजबूर किया जा रहा है। नेहरू जी ने ही सरदार पटेल को देश का पहला डिप्टी प्राइम मिनिस्टर और गृह मंत्री बनाया था। राजनाथ जी, यह बयान न आपके इतिहास से मेल खाता है, न आपकी पर्सनैलिटी से।” रिजिजू के वंदे मातरम वाले बयान पर तंज कसते हुए तिवारी बोले,“जब कांग्रेस अंग्रेजों से आजादी की लड़ाई लड़ रही थी, तब इनका पैरेंट ऑर्गेनाइजेशन (RSS) अंग्रेजों का साथ दे रहा था। आज इन्हें वंदे मातरम याद आ रहा है? कांग्रेस के हर अधिवेशन और कॉन्फ्रेंस की शुरुआत वंदे मातरम से ही होती है। विपक्ष ने बिना वजह दो दिन बर्बाद किए”: दिनेश शर्मा भाजपा के राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा ने रिजिजू के बयान का पुरजोर बचाव किया। उन्होंने कहा,“सरकार तो शुरू से तैयार थी। वंदे मातरम और चुनाव सुधारों पर चर्चा का ऐलान पहले ही हो चुका था। ये सब बातचीत में तय था। विपक्ष ने बिना वजह दो दिन बर्बाद किए और सदन को भी बर्बाद करने की कोशिश की। अगर ये नेगेटिव रवैया पॉजिटिव बहस में बदल जाए तो आम जनता को फायदा होगा।” ———— ये खबर भी पढ़ें- संसद के दूसरे दिन भी ‘SIR पर विरोध रहा जारी : बिहार की हार का विलाप है’:भाजपा सांसद का तंज; कहा- अब बंगाल की बारी है… संसद के शीतकालीन सत्र में एसआईआर को लेकर लगातार दूसरे दिन हंगामा हुआ। राज्यसभा और लोकसभा में सपा समेत तमाम विपक्षी दलों ने SIR पर चर्चा की मांग को लेकर नारेबाजी की। इजाजत न मिलने पर जमकर हंगामा किया। सदन के बाहर भी सांसदों ने सरकार पर भड़ास निकाली। दोनों सदनों में कामकाज नहीं हो पाया और कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी गई। इससे पहले अयोध्या लोकसभा सीट से सपा सांसद अवधेश प्रसाद आरोप लगाया कि एसआईआर की आड़ में भाजपा वोट चोरी करा रही है। सोची-समझी रणनीति के तहत वोट काटे जा रहे हैं। भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने विपक्ष को जवाब देते हुए कहा- ये SIR पर विरोध-प्रदर्शन नहीं है। ये बिहार में हार का विलाप दर्शन है। ये विपक्ष का विलाप है। कांग्रेस, RJD और TMC का विलाप है। पहले बिहार को जीता है और अब बंगाल की बारी है। पूरी खबर पढ़ें…
https://ift.tt/sqBcowk
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply